11 साल में नेशनल अवॉर्ड, फिर जिस्मफरोशी का लगा आरोप! एक ही रात में एक्ट्रेस का करियर हुआ तबाह लेकिन...

Shweta Basu Prasad controversy: फिल्मी दुनिया बाहर से जितनी रंगीन और सपनों से भरी दिखती है, अंदर से उतनी ही बेरहम भी होती है। यहां एक गलती, एक अफवाह या एक विवाद किसी कलाकार की पूरी मेहनत पर पानी फेर सकता है। कई सितारे कम उम्र में नाम तो कमा लेते हैं, लेकिन हालात उनके करियर की दिशा बदल देते हैं।

Shweta Basu Prasad controversy

एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद की कहानी भी कुछ ऐसी ही है- कम उम्र में शिखर पर पहुंचना, फिर अचानक औंधे मुंह गिर जाना और उसके बाद खुद को दोबारा साबित करने की लंबी लड़ाई लड़ना।

बचपन में मिली कामयाबी, मिला देश का सबसे बड़ा सम्मान

श्वेता बसु प्रसाद ने बहुत छोटी उम्र में कैमरे का सामना करना शुरू कर दिया था। साल 2002 में आई विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मकड़ी' उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बनी। फिल्म में उनके दो अलग-अलग कैरेक्टर्स ने यह साबित कर दिया कि उम्र उनके टैलेंट की सीमा नहीं है। महज 11 साल की उम्र में उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला, जिसने उन्हें देश की सबसे चर्चित चाइल्ड एक्टर्स में शामिल कर दिया।

फिल्मों से टीवी और साउथ सिनेमा तक सफर

नेशनल अवॉर्ड के बाद श्वेता के लिए मौके खुलते चले गए। उन्होंने 'इकबाल' जैसी दमदार फिल्म में काम किया, जहां उनकी एक्टिंग को दोबारा तारीफे मिलीं। इसके साथ-साथ उन्होंने टेलीविजन का भी रुख किया और फेमस सीरियल 'कहानी घर घर की' में अपनी पहचान बनाई। यहीं नहीं, श्वेता ने साउथ इंडस्ट्री में भी कदम रखा और तेलुगु फिल्म 'बंगारुलोकम' के जरिए वहां के दर्शकों के बीच भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

एक विवाद जिसने सब कुछ पलट दिया

जब करियर स्थिर होता दिख रहा था, तभी साल 2014 में श्वेता की जिंदगी में एक बड़ा झटका लगा। हैदराबाद के एक फाइव-स्टार होटल से जुड़े कथित सेक्स रैकेट मामले में उनका नाम सामने आया। एक्ट्रेस की गिरफ्तारी भी हुई। अफवाहों और सनसनीखेज खबरों ने उनकी इमेज को गहरा नुकसान पहुंचाया। उस वक्त श्वेता सिर्फ 23 साल की थीं और इस पूरे मामले ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ कर रख दिया।

सच सामने आया, लेकिन नुकसान हो चुका था

कुछ समय बाद जांच में साफ हो गया कि श्वेता का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था। असली आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन पर लगे सभी आरोप हटा दिए गए। खुद श्वेता ने भी पब्लिकली कहा कि उन्हें झूठे आरोपों का शिकार बनाया गया। हालांकि, कानूनी राहत मिलने के बावजूद करियर पर लगा दाग आसानी से नहीं मिट सका।

पर्सनल लाइफ में भी नहीं मिला सुकून

विवादों के बाद श्वेता ने अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश की। साल 2018 में उन्होंने फिल्म निर्माता रोहित मित्तल से शादी की, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। 2019 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बावजूद श्वेता ने हमेशा यह कहा कि उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है और वे एक-दूसरे के लिए सम्मान रखते हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म से शुरू हुई नई पारी

लंबे स्ट्रगल के बाद श्वेता बसु प्रसाद ने खुद को फिर से साबित करने का फैसला किया। उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर काम करना शुरू किया, जहां उन्हें एक्टिंग के नए मौके मिले। 'त्रिभुवन मिश्री: सीए टॉपर', 'इंडिया लॉकडाउन' जैसे प्रोजेक्ट्स में उनके काम को सराहा गया। हाल ही में 'क्रिमिनल जस्टिस' के नए सीजन में उनकी मौजूदगी ने यह दिखा दिया कि श्वेता अब फिर से मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: shweta basu prasad
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X