श्वेता बासु प्रसाद का पति रोहित मित्तल से तलाक, जल्दी ही मनाने वाले थे शादी की पहली एनिवर्सरी
बॉलीवुड में शादियां टिकना बहुत ही मुश्किल काम लगता है और आज एक और कपल ने अपने अलग होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस श्वेता बासु प्रसाद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट डाला है कि वो अपने पति रोहित मित्तल से अलग हो चुकी हैं। श्वेता का कहना है कि कुछ चीज़ों को बिना अंजाम तक पहुंचाए छोड़ देना ही बेहतर है।
श्वेता ने इस पोस्ट में रोहित की तारीफ भी की है और लिखा है कि वो हमेशा उनकी सबसे बड़ी चीयर लीडर रहेंगी। लेकिन उनका मानना है कि कुछ किताबें बिना पढ़े छोड़ देना ही बेहतर है।

गौरतलब है कि श्वेता और रोहित की शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। दोनों ने पिछले ही साल दिसंबर में बंगाली और मारवाणी रीति रिवाज़ से शादी की थी। ऐसे में श्वेता का ये एलान हर किसी को चौंका गया।
2018 में 13 दिसंबर को पुणे में श्वेता और रोहित ने सात फेरे लिए थे। ये बिल्कुलल ही निजी समारोह था और इस शादी में केवल श्वेता और रोहित के दोस्तों और परिवार वालों ने हिस्सा लिया। आज श्वेता का अलग होने का एलान हर किसी को चौंका गया।


Click it and Unblock the Notifications











