श्वेता बच्चन का दर्द, भाभी ऐश्वर्या की तरह नहीं फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट, बच्चो के लिए नहीं चाहती...

Shweta Bachchan

Shweta Bachchan Video: महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लाडली श्वेता बच्चन जहां फिल्मों से काफी दूर ही रही तो वहीं बिजनेस की दुनिया में भी उन्होंने कुछ खास मुकाम हासिल नहीं किया। इस मुद्दे पर श्वेता बच्चन ने खुलकर बात की और अपने बारे में बताया। साथ ही श्वेता बच्चन ने कहा कि वो अपने बच्चे के लिए ऐसा नहीं चाहती हैं।

श्वेता बच्चन ने कहा, "मैं फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट नहीं हूं। मैं बहुत एंबिशियश भी नहीं हूं और मुझे इसका कुछ बुरा भी नहीं लगता है। लेकिन मैं अपने बच्चों के लिए ऐसा नहीं चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि वो तब तक परिवार शुरू भी ना करें और ना ही शादी करें जब तक उनके पास अच्छा खासा बैंक बैलेंस ना हो जिससे वो खुद अपने रेंट भर सकें।"

जानकारी के लिए आपको बात दें कि श्वेता बच्चन एक ऐसे परिवार से आती है जहां हर कोई सुपरस्टार है। पापा अमिताभ बच्चन, मां जया बच्चन, भाई अभिषेक बच्चन और भाभी ऐश्वर्या राय बच्चन। इसके साथ ही श्वेता बच्चन के दादी तेजी बच्चन और दादा हरिवंशराय बच्चन भी काफी लोकप्रिय थे। वहीं श्वेता बच्चन के पति निखिल नंदा भी बिजनेस की दुनिया में बड़ा नाम हैं।

श्वेता सोशल पर्सनैलिटी के तौर पर काफी फेमस हैं। उनके पति और बिजनेस मैन निखिल नंदा भी किसा पहचान के मोहताज नहीं हैं। वे इंडिया के सबसे हेड बिजनेसमैन के लिस्ट में गिने जाते हैं। Escorts और Kubota Limited जैसे कम्पनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। निखिल नंदा का जन्म 18 मार्च 1974 को दिल्ली के एक अमीर और इंफ्लुएंशियल फैमिली में हुआ था। उनके पिता राजन नंदा एस्कॉर्ट्स के चेयरमैन थे और मां ऋतु नंदा फिल्म प्रोड्यूसर राज कपूर की बेटी थीं। इस तरह निखिल कपूर परिवार के पोते और बच्चन फैमिली के दामाद हैं।

श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की शादी 16 फरवरी साल 1997 को हुई था। ये शादी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बड़ी शादियों में से एक बन गई थी। इस कपल के दो बच्चे हैं। नव्या नवेली नंदा जो सोशल मीडिया में काफी पॉपुलर हैं साथ ही वुमेन हेल्थ और इंपॉवरमेंट को लेकर एक प्लेटफॉर्म चलाती हैं। वही श्वेता के बेटे अगस्त्य नंदा ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत कर चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: shweta bachchan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X