Shweta Bachchan Unseen Photos: पति निखिल के साथ कभी किया KISS तो कभी हुई कोजी, बच्चन परिवार की लाडली की ये PIC

Shweta Bachchan Romantic Photos With Husband: बॉलीवुड सितारों की बेटियां आजकल काफी सुर्खियों में रहती हैं। ऐसी ही एक स्टार डॉटर हैं मेगास्टार अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन। श्वेता ने जहां फिल्मों से दूरी बनाए रखी और बिजनेस की दुनिया में कदम रखा, वहीं उनके पति निखिल नंदा भी एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं।
श्वेता बच्चन अपनी निजी जिंदगी को हमेशा कैमरों से दूर रखना पसंद करती हैं। ऐसे में उनके पति निखिल नंदा के साथ उनकी बेहद कम तस्वीरें ही सार्वजनिक तौर पर सामने आई हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की जोड़ी ने सबका ध्यान खींचा था। इस मौके पर सामने आई एक तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग लोगों को बेहद पसंद आई। जानकारी के लिए बता दें कि श्वेता बच्चन, रणबीर कपूर की भाभी लगती हैं, क्योंकि निखिल नंदा, रणबीर की बुआ ऋतु नंदा के बेटे हैं।
निखिल नंदा और श्वेता बच्चन की यह दुर्लभ तस्वीर उनकी शादी के खास मौके की है। इस फोटो में भी दोनों के बीच की खूबसूरत केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। बता दें कि श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की शादी 16 फरवरी 1997 को हुई थी।
श्वेता और निखिल दोनों ही प्रोफेशनल तौर पर बिजनेस से जुड़े हुए हैं। रियल लाइफ में श्वेता बच्चन बेहद ग्लैमरस नजर आती हैं। इस तस्वीर में आप दोनों की परफेक्ट जोड़ी की एक खूबसूरत झलक देख सकते हैं।
श्वेता और निखिल अपनी निजी जिंदगी को हमेशा प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। इस खूबसूरत जोड़ी के दो बच्चे हैं बेटी नव्या और बेटा अगस्त्या।
इस थ्रोबैक फोटो में श्वेता और निखिल को अपने दोनों बच्चों के साथ किसी फैमिली ट्रिप का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है।
श्वेता बच्चन एक संस्कारी और लाडली बहू के रूप में हर शादी, पूजा और सेलिब्रेशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। यह तस्वीर अरमान जैन की शादी की है, जहां श्वेता ने कई रस्में निभाईं। फोटो में श्वेता के पीछे उनके पति निखिल नंदा भी नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि श्वेता और निखिल की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आती है। जहां श्वेता अपने ससुराल की लाडली बहू हैं, वहीं निखिल भी बच्चन परिवार के चहेते दामाद माने जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications


















