श्वेता बच्चन ने क्रिप्टक पोस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन को मारा ताना? लिखा- 'मादा भेड़िया हावी हो जाती है..'

shweta bachchan, aishwarya rai bachchan

जिस तरह के हालात बच्चन परिवार में हैं आए दिन किसी ना किसी तरह तरह की खबरें सामने आती हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। कई तरह की उथल पुथल मची है।

इस बीच अभिषेक बच्चन का जन्मदिन था और इस मौके पर सभी उनको बधाई दी थी। इस दौरान श्वेता बच्चन नंदा का एक पोस्ट आया जिसमें उन्होने भाई को जन्मदिन की बधाई दी थी। इसके बाद श्वेता नंदा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा जिसको ऐश्वर्या से जोड़कर देखा जा रहा है।

उन्होने मादा भेड़िया का नाम लेते हुए इसके स्ट्रेंथ की बात की थी। श्वेता ने अपनी क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा, "मादा भेड़िया हर उस चीज से जीत जाती है, जो उस पर हावी होना चाहती है। खुद को उस स्थान पर खींच ले जाती है जहां खुशी या राहत मिलती है।

हो सकता है कि भेड़ियों से सीखने लायक कुछ हो, या हो सकता है कि हममें से कुछ पहले से ही सीख रहे हों।" जैसे ही पोस्ट सामने आया बवाल मच गया और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान ज्यादातर लोग श्वेता को ही ट्रोल कर रहे थे।

एक ने लिखा है, ''पहले अपना घर संभाल लो।'' एक ने लिखा, ''ये इशारा किसकी तरफ था।'' एक ने लिखा, ''लगता है यही है लड़ाई का कारण।'' इस तरह से लोग बातें कर रहे हैं। हालांकि श्वेता बच्चन नंदा ने ये बात क्यों और किस मतलब से लिखी है इसको लेकर खुलासा नहीं हो पाया है।

अक्सर देखा जाता है कि बच्चन परिवार जब साथ होता है तो श्वेता नंदा और ऐश्वर्या एक दूसरे से अलग ही रहते हैं। इनके बीच क्या मतभेद हैं, इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि आगे चलकर क्या फैसले लिए जाते हैं, फैंस दुआ कर रहे हैं कि सब ठीक हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X