जले में नमक डाल..' खुन्नस की अफवाहों के बीच श्वेता नंदा ने ऐश्वर्या राय की भाभी को भेजे फूल, भड़के फैंस!

Shweta Bachchan Gift To Shrima Rai

Shweta Bachchan Gift To Shrima Rai: पिछले लंबे समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें जोर पकड़ रही हैं। कहा तो यह भी जाता है कि दोनों के बीच जया बच्चन और श्वेता बच्चन की वजह से दरार आई है। लेकिन अब इसकी बीच ऐश्वर्या की ननद श्वेता ने जो किया है उसको जानने के बाद में फैन्स भी हैरान हो रहे हैं।

खबरों के अनुसार ऐश्वर्या राय ने अपने ससुराल को छोड़कर अपनी बेटी के साथ में अपने मायके में रहना शुरू कर दिया है। दावा तो यह भी किया जाता है कि ऐश्वर्या और उनके भाई भाभी रिश्ता भी कुछ खास नहीं है। लेकिन अब इसी बीच श्वेता बच्चन ने ऐश्वर्या की भाभी को एक तोहफा भेजा है। लेकिन अब ये बात फैन्स को हजम नहीं हो रही है।

दरअसल आपको बता दें कि श्वेता बच्चन वैसे तो अपनी भाभी ऐश्वर्या के लिए ना तो कोई भी पोस्ट करती हुई नजर आती है और ना ही उनका जन्मदिन की बधाई देती हुई नजर आती है। लेकिन इसी बीच श्वेता ने ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा को फूलों का गुलदस्ता भेजा। श्रीमा ने श्वेता और निखिल नंदा को टैग करते हुए धन्यवाद कहा था। जो फैन्स को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें की अनंत और राधिका की शादी में ऐश्वर्या और बच्चन परिवार को अलग-अलग देखा गया था। जहां ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ पार्टी में पहुंची थी। वहीं दूसरी तरफ बच्चन परिवार अलग नजर आ रहा था। तभी से दोनों की तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा है और अभी तक दोनों की तरफ से इस पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Read more about: shweta bachchan aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X