बच्चन परिवार की बेटी की पहली पसंद हैं सलमान खान, अभिषेक बच्चन के सामने खोला राज
बच्चन परिवार और सलमान खान के बीच किस तरह का रिश्ता है तो सभी जानते हैं। दोनो एक दूसरे के बारे में बात करने से कतराते हैं और ये तब से है जबसे सलमान खान की पूर्व प्रेमिका ऐश्वर्या राय बच्चन उस परिवार की बहू बनी है। लेकिन हाल ही मे कुछ ऐसा हुआ है जो कि काफी चौकाने वाला था। दरअसल श्वेता बच्चन ने अभिषेक बच्चन के सामने खुलासा किया कि उनके बचपन के क्रश सलमान खान थे।
गौरतलब है कि दोनो करण जौहर के शो कॉफी विद करण में आए थे और करण सलमान से आमिर तक पांच हीरोज हॉटनेस के हिसाब से लाइन में लगाने के लिए कहा था।

इस पर श्वेता बच्चन ने एक नंबर पर सलमान खान और सबसे आखिरी में आमिर खान को रखा था। अभिषेक बच्चन ने इसका कारण पूछा तो उनका कहना था कि वो मुझे हॉट लगते थे और बचपन क्रश थे।
श्वेता ने कहा कि मैने प्यार किया से ही वो उनको काफी पसंद थे और उनकी फ्रेंड कैप वाला सीन शानदार था। हालांकि अभिषेक बच्चन ने आमिर खान का नाम लिया था। इसके बाद ये बात काफी ज्यादा वायरल हो रही है। एत समय था जब सलमान खान की काफी सारी रोमांटिक फिल्में आईं थीं और काफी चली भी थीं।


Click it and Unblock the Notifications











