'मां मुझे बहुत मारती थीं, लेकिन अभिषेक को...', श्वेता बच्चन ने जया बच्चन को लेकर किया बड़ा खुलासा

जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने हाल ही में अपनी मां को लेकर एक चौंका देने वाला राज खोला है। उन्होंने बताया कि कैसे वह अपनी से खूब मार खाई हैं।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इन दिनों अपने पॉडकास्ट शो को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन भी शामिल हुईं। इस दौरान शो में तीनों ने खूब मस्ती की साथ ही श्वेता बच्चन ने अपने बचपन के दिनों को याद किया। श्वेता ने बताया कि कैसे उनकी मां जया बच्चन बचपन में उन्हें खूब पिटती थीं। साथ ही उन्होंने अभिषेक बच्चन को लेकर भी कई बड़े खुलासे किए।

jaya bachchan

श्वेता बच्चन ने किया जया बच्चन को लेकर बड़ा खुलासा
श्वेता बच्चन ने बेटी नव्या नवेली नंदा के शो में अपने बचपन के दिनों को याद कर बताया कि, बचपन में उनकी मां उन्हें काफी मारा करती थीं लेकिन छोटे भाई अभिषेक बच्चन को कम मारती थीं। श्वेता ने बताया कि 'मां जया एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज को लेकर काफी सख्त थीं, और इसी वजह से मुझे भरतनाट्यम, हिंदी शास्त्रीय संगीत, तैरना, सितार और पियानो बजाना सीखना पड़ता था। इन सब चीजों की वजह से उन्होंने मुझे बहुत थप्पड़ मारे हैं'।

बताया अभिषेक को नहीं पड़ा कभी थप्पड़
अपने भाई अभिषेक बच्चन के बारे में खुलासा करते हुए उन्होंने कहा- 'अभिषेक को शायद ही कभी थप्पड़ पड़ा हो'। वहीं बेटी की बात का जवाब देते हुए जया बच्चन कहती हैं कि, 'हमेशा पहले बच्चे की पिटाई ज्यादा होती है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ, मुझे ज्यादा मार पड़ी, मेरी बहनों को नहीं'।

जया बच्चन ने दिया ये जवाब
इसके बाद जब बेटी नव्या ने पूछा कि आखिर उनकी मां श्वेता को इतनी मार क्यों पड़ी तो जया ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, श्वेता बचपन में बहुत ज्यादा जिद्दी थीं। जया ने खुलासा किया कि जब उन्होंने गुस्से में श्वेता पर हाथ उठाया था तो अमिताभ बच्चन इसके काफी खिलाफ थे।

अमिताभ देते थे श्वेता को ये सजा
इसके बाद श्वेता बच्चन ने अपने पिता अमिताभ बच्चन को लेकर भी कई बड़े खुलासे किए। श्वेता ने कहा, 'पापा ने जो सबसे ज्यादा सजा दी वो कोने में खड़े होने की थी। मुझे वो सजा पसंद आई क्योंकि मैं कहानियां बनाती थी, और वहां कोने में खुद से बात करती थी'। बता दें कि इससे पहले भी शो में श्वेता बच्चन ने कई बड़े खुलासे किए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X