बच्चन परिवार में फिर पक रही नई खिचड़ी? अभिषेक बच्चन के 'लापता होने' वाले पोस्ट पर बहन ने फटाक से किया रिएक्ट

Shweta Bachchan react on Abhishek Bachchan post- बच्चन परिवार के बीच धीरे धीरे सब कुछ नॉर्मल हो ही रहा था कि अभिषेक बच्चन के एक क्रिप्टिक पोस्ट ने फिर से कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ समय पहले ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच अलगाव की खबरें आईं थीं लेकिन बाद में वो अफवाहें साबित हुईं थीं।
लेकिन अब अभिषेक बच्चन ने एक अजीब सा पोस्ट किया है। इस पोस्ट में आपको लगेगा की वो कुछ कहना चाहते हैं लेकिन खुलकर अपनी बात नहीं कह पा रहे हैं।
इसके अलावा इस पोस्ट पर अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन ने रिएक्ट किया है। ऐसा लग रहा है कि बहन को पता है कि अभिषेक क्या कहना चाहते हैं। इसके अलावा इस पोस्ट पर बच्चन परिवार के किसी सदस्य का रिएक्शन नहीं आया है।
अभिषेक ने लिखा ये पोस्ट..
जूनियर बच्चन ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ''मैं एक बार लापता होना चाहता हूं, भीड़ में खुद को पाना चाहता हूं। जो कुछ भी था सब दे दिया अपनों के लिए। अब जरा सा वक्त बस अपने लिए चाहता हूं।'' इस तरह से अभिषेक बच्चन ने पोस्ट किया था। इस पर श्वेता बच्चन ने रिएक्ट करते हुए लाइक किया है। इसके अलावा उन्होने कुछ नहीं कहा। ऐसा लगता है जैसे श्वेता बच्चन जानती हैं कि वो किस बारे में बात कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर इतना एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन कभी कभी वो काफी गंभीर होते हैं।
बीवी बच्चों के साथ घूमों सर...
लोग अभिषेक बच्चन के इस क्रिप्टिक पोस्ट पर कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''कुछ टाइम , बीवी और बच्चों के साथ घूमों सर अच्छा महसूस होगा।'' एक ने लिखा, ''अकेले यात्रा पर जाएं! अजनबियों के साथ खाना खाओ।'' एक ने लिखा, ''परिवार में सब ठीक चल रहा है ना?'' एक ने लिखा, ''हा इतनी फ्लॉप के बाद तो मिसिंग होना बनता है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि अभिषेक बच्चन ने किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











