OUCH: सब कुछ फाइनल...पर कैंसिल हुआ बच्चन GIRL का 'खान' डेब्यू!
नव्या नवेली नंदा को लेकर सबकुछ लगभग तय था - आर्यन खान हीरो, करण जौहर डायरेक्टर। बिल्कुल शानदार ग्रांड डेब्यू। फिर खबरें ये भी आईं कि आर्यन खान फिलहाल डेब्यू नहीं करेंगे लेकिन नव्या अपना डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल से करेंगी।
लेकिन अब उनका डेब्यू कैंसिल हो गया है और इस बात पर खुलकर बोला है नव्या की मां श्वेता बच्चन नंदा ने। क्योंकि ऊपर लिखी किसी बात में कोई सच्चाई नहीं थी।

श्वेता बच्चन ने लिखा कि मेरी बेटी की प्राईवेट लाइफ को मीडिया ने खंगाल डाला है। कभी ये फिल्म कभी वो फिल्म। लेकिन सच ये है कि वो किसी फिल्म से डेब्यू नहीं कर रही है। क्योंकि फिलहाल उसे फिल्में करनी ही नहीं है।
लेकिन मीडिया को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मीडिया रोज़ कुछ ना कुछ ज़रूर छाप देता है। बिना ये सोचे कि हम लोग भी उतने ही नॉर्मल है।
[#Scoop: अमृता सिंह ने कसी 'सैफ की बेटी' पर लगाम...नहीं बनाना है करीना!]
मेरी बेटी भी गानों की, कार्दाशियां परिवार की और राजमा चावल की दीवानी है। उसे आज भी अपनी नानी के साथ चिपक कर सोने में उतना ही मज़ा आता है। हालांकि नव्या में आत्मविश्वास बहुत है तो उसे फर्क नहीं पड़ता जब लोग उसके बारे में कुछ भी लिख देते हैं।
[#Chilling: आर्यन खान और नव्या नवेली...एक साथ कर रहे हैं हॉलीडे!]
लेकिन ज़रा सोच कर देखिए कि एक नॉर्मल स 17 - 18 साल की लड़की को कितना फर्क पड़ेगा जब उसे बिना चाहे स्पॉटलाइट में खड़ा कर दिया जाएगा। वैसे बॉलीवुड में कई स्टार किड्स के डेब्यू की खबरें तेज़ी से उड़ रही हैं।
करण देओल
आज तक बॉलीवुड में ऐसा नहीं हुआ कि किसी फिल्म से एक कपल ने डेब्यू किया हो और उसी फिल्म के रीमेक से उनके बच्चे डेब्यू करें। इस लिहाज़ से बेताब रीमेक पहले ही बॉलीवुड के इतिहास की स्पेशल फिल्म बन जाएगी।
सारा अली खान
सैफ अली खान की बेटी फिल्मों में डेब्यू के लिए तैयार है और ये बात पिछले एक साल में उनके लुक में आए बदलाव से साफ हो जाती है।
इशान खट्टर पहले स्टूडेंट ऑफ द ईयर में इशान खट्टर के डेब्यू की ही बात हो रही थी। शाहिद कपूर के भाई, बचपन में उनके साथ वाह लाइफ हो तो ऐसी में नज़र आ चुके हैं। और अब वो फैंटम फिल्म्स को असिस्ट कर रहे हैं।
कृष्णा श्रॉफ
टाईगर श्रॉफ की बहन फिलहाल तो उनकी मैनेजर हैं। लेकिन उनके इंस्टाग्राम को फॉलो करने वाले ये अच्छे से जानते हैं कि वो जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। [सलमान ने ट्यूबलाइट के लिए आधी रात किया कृष्णा को फाइनल]
यशवर्धन आहूजा
यशवर्धन आहूजा गोविंदा के बेटे हैं। और धीरे धीरे मीडिया की नज़रें उन पर हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही गोविंदा खुद उन्हें लॉन्च करेंगे। [Ready2Enter: किक 2 से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे गोविंदा के बेटे!]
त्रिशला दत्त
संजय दत्त भले ही नहीं चाहते कि उनकी बेटी त्रिशला बॉलीवुड का हिस्सा हो। पर त्रिशला की तस्वीरें देखकर लगता है कि वो ज़्यादा दिन तक ग्लैमर वर्ल्ड से दूर नहीं रह पाएंगी।
आर्यन खान
आर्यन खान तो अपने डेब्यू से पहले ही सुपरस्टार हैं। उनके नाम के फैन क्लब हैं और लोग बस उनके डेब्यू की राह देख रहे हैं।
नव्या नवेली नंदा
श्वेता बच्चन की नव्या नवेली नंदा का भी फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अभी फिलहाल वो जितनी फेमस हैं, सब ये मानकर चल रहे थे कि उनका डेब्यू धमाकेदार होगा।
अहान शेट्टी अथिया शेट्टी के बाद सलमान खान सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को ग्रूम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अहान का भी डेब्यू जल्द ही सलमान खान प्रोडक्शन्स से ही होगा।
जान्हवी कपूर श्रीदेवी काफी समय से अपनी बेटी जान्हवी कपूर को अपने साथ पार्टियों और इवेंट्स में ले जाने लगी थीं। और इसका सीधा असर दिख रहा है। लोग जान्हवी के डेब्यू के लिए खासा उत्साहित हैं।
हर्षवर्धन कपूर
जहां सोनम कपूर सुपरस्टार हैं वहीं उनके भाई हर्षवर्धन कपूर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्ज़िया से डेब्यू कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications










