Aishwarya Bachchan को देखते ही ननद श्वेता ने सिकोड़ लिया मुंह, कैमरे में कैद हुई गंदी हरकत!

Aishwarya Bachchan Video: बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को सबसे चहेते और आइडल कपल्स में एक गिना जाता है। पिछले काफी दिनों से इनके अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं लेकिन ऐश्वर्या ने कान्स में अपनी प्रेजेंस के बाद उन ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया जो एक्ट्रेस के तलाक का दावा कर रहे थे। क्योंकि वो कान्स के रेड कार्पेट पर सिंदूर लगाकर पहुंची थीं।
ऐश्वर्या की ननद का वीडियो
काफी समय से ऐश्वर्या और अभिषेक साथ नजर नहीं आ रहे थे, जिसके बाद तलाक की खबरों ने हवा ले ली लेकिन पिछले काफी समय से अभिषेक ऐश्वर्या के साथ हर इवेंट में नजर आ रहे हैं और लोगों को दिखा रहे हैं कि उनके बीच सबकुछ ठीक है। लेकिन इस बीच ऐश्वर्या और उनकी ननद का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
शानदार अंदाज में दिखी थीं ऐश्वर्या
हाल ही में एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हो रहा है, जो एक फैमिली फंक्शन या इवेंट का बताया जा रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन रेड कार्पेट पर साथ नजर आते हैं। दोनों एक साथ कैमरे के सामने पोज करते हैं। ऐश्वर्या सिल्वर रंग के चमकदार अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खुले बाल और ग्लैम मेकअप ने उनका लुक और भी निखारा। वहीं अभिषेक काले रंग के सूट, सफेद शर्ट और काली टाई में बेहद डैशिंग दिखे।
श्वेता बच्चन ने बनाया मुंह
इसी वीडियो में एक और दिलचस्प एंगल देखने को मिला। अमिताभ बच्चन की बेटी और अभिषेक की बहन, श्वेता बच्चन, अपने पिता के साथ तस्वीरें खिंचवाने में बिजी थीं। जैसे ही ऐश्वर्या और अभिषेक फैमिली फोटो के लिए वहां पहुंचे, श्वेता का एक्सप्रेशन बदल गया। उन्होंने थोड़ा नाराज और अनकंफर्टेबल एक्सप्रेशन दिखाया और फ्रेम से तुरंत बाहर चली गईं। यह पल कैमरे में कैद हो गया।
श्वेता बच्चन का पुराना कमेंट वायरल
जब रिश्तों की बात चल रही है, तो एक पुराना इंटरव्यू भी सामने आया है। श्वेता बच्चन ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण सीजन 6' में ऐश्वर्या के बारे में खुलकर बात की थी। करण ने उनसे पूछा था कि वह अपनी भाभी ऐश्वर्या की कौन सी बातें पसंद करती हैं, कौन सी नहीं, और किन बातों को टोलरेट करती हैं।
श्वेता ने कहा कि उन्हें ऐश्वर्या का मजबूत और आत्मनिर्भर होना उन्हें बहुत पसंद है, और साथ ही वह एक बेहतरीन मां भी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐश्वर्या की टाइम मैनेजमेंट की आदत वो टोलरेट करती हैं। लेकिन जब नापसंद वाली बात आई तो श्वेता ने कहा- 'मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं कि वह फोन कॉल्स और मैसेज का जवाब देने में बहुत देर लगाती हैं।'


Click it and Unblock the Notifications