ऐश्वर्या राय को देखते ही गिले शिकवे भूली ननद श्वेता बच्चन, दौड़कर कर लगा लिया गले और किया खूब डांस

Shweta Bachchan Hugged Aishwarya Rai Bachchan: पिछले लंबे वक्त से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपने तलाक को लेकर चर्चा में है और अफवाहें हैं कि जल्दी ही यह अलग होने वाला है। हालांकि दोनों की ही तरफ से इस पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। दरअसल, बच्चन परिवार और ऐश्वर्या को कई सारे इवेंट में अकेले देखा गया है और इसके चलते लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि उनके परिवार के बीच में कुछ तो गड़बड़ है।
दरअसल अफवाह तो यह भी सामने आई थी कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का तलाक इसी वजह से हो रहा है क्योंकि ऐश्वर्या की अपनी सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन से बनती नहीं थी। खबरों के अनुसार श्वेता अपनी भाभी ऐश्वर्या को पसंद नहीं करती है और एक वक्त ऐसा भी था जब श्वेता अपनी भाभी पर खूब प्यार लुटाया करती थी।
दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का वेडिंग रिसेप्शन का कुछ तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें श्वेता और ऐश्वर्या की कुछ झलकियां नजर आ रही हैं। इस दौरान श्वेता ने सफेद पैंटसूट पहना हुआ है तो वही ऐश्वर्या को पीछे से कसकर गले लगाती हुई वह डांस करती हुई नजर आ रही है।
इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि दोनों खूब डांस करते हुए मस्ती कर रही है। वहीं दूसरी तरफ जया बच्चन भी अपनी बेटी और बहू को खूब प्यार से निहारती हुई नजर आई। इतना ही नहीं एक बार श्वेता बच्चन अपने भाई अभिषेक के साथ में कॉफी विद करण में भी पहुंची थी जहां पर उन्होंने अपनी भाभी ऐश्वर्या के गुणों और अवगुणों को लेकर भी बात की थी।
कॉफी विद करण में श्वेता बच्चन ने बात करते हुए बताया था कि "मुझे यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं है कि ऐश्वर्या फोन कॉल और मैसेज का जवाब देने में बहुत वक्त लगाती हैं। मैं उनके टाइम मैनेजमेंट को झेलती हूं।" हालांकि बच्चन परिवार और ऐश्वर्या के बीच में मनमुटाव वाली बात कितनी सच है या झूठ यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications



