'तभी एक्टिंग में नहीं आ पाई...', Shweta Bachchan के रैंप वॉक पर लोगों ने उड़ाया मज़ाक़, बोले- भाभी से जलती है...

Shweta Bachchan Video: अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का बिग भी कहा जाता है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड पर राज किया है। आज भी वह पूरी तरीके से एक्टिंग में एक्टिव है और साथ ही साथ कौन बनेगा करोड़पति शो के जरिए वह दर्शकों के बीच में हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं।
लेकिन अगर हम अमिताभ बच्चन के परिवार के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने जया बच्चन के साथ में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं बेटे का नाम अभिषेक बच्चन तो वही बेटी का नाम श्वेता बच्चन है। अभिषेक बच्चन भले ही बॉलीवुड में आज भी एक्टिव है लेकिन उनका करियर उनके पिता की तरह कुछ खास नहीं रहा।
हालांकि अगर हम अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने कभी भी फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं किया। लेकिन अक्सर उनका रैंप वॉक पर देखा गया है और कई बार इसके चलते उनको ट्रोल भी किया गया है। अब उनका एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस वायरल हो रहे वीडियो में श्वेता बच्चन ने व्हाइट कलर की बेहद ही अजीब सी ड्रेस पहनी हुई है। जिसमें आप वह अतरंगी डांस करती हुई नजर आ रही है और इस वीडियो के चलते अब श्वेता बच्चन को काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। लोग उनका मजाक उड़ाते हुए भी नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोगों का कहना है कि अमिताभ बच्चन ने श्वेता की इन्हीं हरकतों की वजह से उनको एक्टर नहीं बनने दिया।


Click it and Unblock the Notifications