..................... Shweta Bachchan gifts Ranveer Singh a necklace for his Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani performance, video gone viral - Hindi Filmibeat

श्वेता बच्चन ने रणवीर सिंह को गिफ्ट में दी ये प्यारी सी चीज, एक्टर ने देखते ही गले लगा लिया, वीडियो वायरल

By Filmibeat Desk
shweta-bachchan-gifts-ranveer-singh-a-necklace-for-his-rrkpk-performance-video-gone-viral

Shweta Bachchan gifts Ranveer Singh a necklace: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" का बीती रात स्पेशल प्रीमियर रखा गया था, जहां बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज नजर आए। करण जौहर के निर्देशन में बनी ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म के प्रीमियर से काफी पॉजिटिव रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। रणबीर कपूर, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, नीतू कपूर, अभिषेक बच्चन, गौरी खान, मलाइका अरोड़ा, अनन्या पांडे सभी दिल खोल कर फिल्म की तारीफ करते नजर आए। वहीं, जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन तो रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस इतनी खुश नजर आईं कि उन्होंने उसी वक्त एक्टर को एक नेकलेस गिफ्ट कर दिया।

श्वेता बच्चन ने रणवीर को गिफ्ट किया पेंडेंट

इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें श्वेता बच्चन रणवीर को पेंडेंट गिफ्ट करते हुए नजर आ रही हैं। रणवीर व्हाइट स्वेट शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं श्वेता उन्हें गले में पेंडेंट पहना रही हैं। इसके बाद दोनों एक- दूसरे को गले लगाते हैं।

इस क्यूट से वीडियो पर फैंस भी काफी पॉजिटिव रिस्पॉस दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "रणवीर सचमुच में बहुत प्यारे हैं। वह सभी के प्यार के हकदार हैं।" वहीं, दूसरे ने लिखा, "रणवीर कितने पॉजिटिव वाइब वाले व्यक्ति हैं.."

बता दें, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक रोमांटिक- फैमिली ड्रामा है, जिसमें रणवीर- आलिया के साथ जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना अज़मी भी मुख्य किरदारों में हैं। इस फिल्म के साथ करण जौहर बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में 25 साल पूरे कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X