भाभी ऐश्वर्या राय को ननद श्वेता बच्चन की एडवाइस- जैसी वो है... मुझे नहीं लगता हमें उन्हें कोई...

Shweta Bachchan Marriage Advise To Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी शादी को लेकर पिछले लंबे वक्त से चर्चा का विषय बने हुए हैं। खबर तो यह भी आई थी कि दोनों अलग होने वाले हैं और अभी तक दोनों ने ही इस पर कोई भी बात नहीं की है। पूरा बच्चन परिवार भी इसको लेकर चुप है। लेकिन अब श्वेता बच्चन और जया बच्चन का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में श्वेता, अपनी भाभी ऐश्वर्या को शादी को लेकर सलाह देती हुई नजर आई। इस दौरान जया बच्चन भी अपनी बेटी की बात से सहमत दिखाई दी। दरअसल यह है वायरल हो रहा वीडियो करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के दौरान का है। ये वो समय है जब अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी भी नहीं हुई थी।
रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने सवाल किया कि आप ऐश्वर्या को शादी की क्या सलाह देना चाहती है। तब श्वेता बच्चन ने जवाब देते हुए कहा कि "ऐश्वर्या को शादी की कोई सलाह की आवश्यकता नहीं है और वह पर्फेक्ट है। मुझे ऐसा नहीं लगता है कि हमें उनका कोई सलाह देने की जरूरत है। उनमें बहुत पेशेंस भी है और वह उसे वास्तव में अच्छा महसूस कराएगा।"
श्वेता बच्चन ने आगे कहा कि वह ठीक है और उनको किसी भी सलाह की जरूरत नहीं। बाद में श्वेता के बोलने के बाद जया बच्चन ने भी कहा कि उनको इस तरीके का प्रेम पूर्वक और डिग्निफाइड रहना चाहिए जैसी कि वह अभी है। बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या की 2007 में शादी हुई थी। दोनों साथ में कहीं फिल्मों में काम भी कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications


