श्वेता बच्चन का हुआ अपनी ही बेटी से झगड़ा ? इस 30 सेकंड के वीडियो को देख दंग रह जाएंगे आप...

अंबानी परिवार की तरह ही बच्चन परिवार भी जमकर चर्चाओं में बना रहता है। आए दिनों बच्चन परिवार के नए पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। चाहें ऐश्वर्या बच्चन हों, अभिषेक हों अमिताभ बच्चन हों या श्वेता हों आए दिनों किसी ना किसी वजह से हेडलाइन में आ जाते हैं। बता दें कि इन दिनों श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नंदा भी खास लाइमलाइट बटोर रही हैं। बता दें कि नव्या इतनी खूबसूरत हैं, लेकिन फिर भी वह एक्टिंग फील्ड में नहीं बल्कि अपने पिता के जैसे बिजनेस वर्ल्ड में करियर बनाना चाहती हैं।
क्या नव्या से नाराज हैं श्वेता
नव्या नंदा के वीडियो तो आते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं, लेकिन फिलहाल तो हाल ही में एक श्वेता बच्चन और नव्या नंदा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्वेता और नव्या एक ही साथ एक फंक्शन में पहुंचे हैं। जहां श्वेता पिंक कलर के खूबसूरत आउटफिट में नजर आ रही हैं वहीं नव्या नंदा व्हाइट साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं दिख रही हैं, लेकिन जैसे ही वीडियो आप आगे देखेंगे तो आपका मन भी उदास हो जाएगा।
वीडियो को देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
दरअसल श्वेता हल्के से अपनी बेटी से कुछ कहती हैं, तभी नव्या नंदा अपनी मां से दूर होकर पोज देने लगती हैं, लेकिन जैसे ही नव्या को स्थिति समझ आती है वह मां के पास वापस आकर फिर से पोज देने लगती हैं, लेकिन श्वेता बच्चन का चेहरा काफी उदास हो जाता है। इंटरनेट पर दोनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो के कैप्शन पर लिखा है कि श्वेता अपनी बेटी से जल रही हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने लिखा- वीडियो में दोनों के रिएक्शन साफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- कितना भी क्यों ना छिपा लो कैमरा सब दिखा ही देता है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- वो नव्या की मां हैं, वो क्यों जलेंगी भला।


Click it and Unblock the Notifications











