नव्या नवेली की इस हरकत पर फटा श्वेता बच्चन का गुस्सा, इस बात पर मां-बेटी में हुई जमकर लड़ाई
बच्चन फैमिली आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती है। बच्चन फैमिली का हर एक सदस्य चर्चाओं में रहता है। चाहें अमिताभ बच्चन हों या जया। अभिषेक हों या ऐश्वर्या और आराध्या। इनके अलावा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और उनके बच्चे जो फिलहाल बच्चन हाउस में रहते हैं। वह भी आए दिनों हेडलाइन में बने रहते हैं। बता दें कि हाल ही में श्वेता के बेटे अगस्त्य की फिल्म इक्कीस रिलीज हुई थी। जिसमें उनकी एक्टिंग की तारीफ की गई, लेकिन उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा ना तो फिल्मों में काम कर रही हैं और ना ही मॉडलिंग में करियर बना रही हैं। वह अपने पिता की तरह बिजनेस वर्ल्ड का हिस्सा बनना चाहती हैं।

नव्या के लिए सख्त हैं श्वेता
श्वेता बच्चन ने एक इंरव्यू में खुलासा किया था कि वह अपने बच्चों को काफी सख्ती में रखती हैं। उन्होंने कभी भी कोई भी आसान रास्ता बच्चों को चुनने नहीं दिया। श्वेता यह भी बताती हैं कि बेटे अगस्त्य से ज्यादा वह बेटी नव्या पर सख्ती बरतती हैं। श्वेता कहती हैं कि यह दुनिया महिलाओं के लिए आसान नहीं है कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए लड़कियों को शुरुआत से ही तैयार रहना चाहिए।
श्वेता और नव्या में हुई थी जमकर लड़ाई
श्वेता बताती हैं कि उनके दोनों बच्चे एक दूसरे से अलग हैं। जहां अगस्त्य पुराने ख्यालों वाला है वहीं नव्या भोली है। वह बाहरी लोगों पर बहुत अधिक भरोसा नहीं करती है। वहीं बातों ही बातों में श्वेता बच्चन ने यह भी बताया कि एक बार उनकी उनकी बेटी से जबरदस्त अनबन हो गई थी। बरखा दत्त को दिए इंटरव्यू में वह इस झगड़े के बारे में खुलकर बात करती हैं। वह बताती हैं कि उनकी बेटी नव्या ने बेली पियर्सिंग करवा ली थी। जैसे ही इसकी खबर श्वेता को लगी वह गुस्से से लाल हो गईं। श्वेता ने कहा उन्हें यह जरा भी पसंद नहीं आया था। श्वेता ने कहा कि बहस से बीच मैंने तय किया कि वह यह पियर्सिंग नहीं रखेगी और मैंने तुरंत ही रिमूव करवाई।


Click it and Unblock the Notifications











