नव्या नवेली का डेब्यू और श्वेता बच्चन परेशान..नहीं चाहतीं बने हिरोईन!
श्वेता नंदा अपनी बेटी नव्या नवेली के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी चिंतित हैं।
श्वेता बच्चन इन दिनों अपनी बेटी नव्या नंदा को लेकर काफी चिंतित हैं। जबसे नव्या नंदा बड़ी हुई हैं तभी से ही उनके बॉलीवुड डेब्यू की खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन उनकी मां को शायद नहीं पसंद कि वो बॉलीवुड में कदम रखें।

श्वेता का कहना है कि मेरे बच्चे कोई सिलेब्रिटी नहीं हैं, क्यों उन्हें बिना बात का अटेंशन दिया जाता है। क्योंकि वह किसी के रिलेटिव हैं सिर्फ इस वजह से सुर्खियों में नहीं रखना चाहिए। उन्हें उनकी जगह खुद बनाने देनी चाहिए। श्वेता ने कहा कि ऐक्टर बनना इतना आसान नहीं है। इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है।
आपको बता दें कि श्वेता नंदा ने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या आर धनुष की नई किताब 'स्टैंडिंग ऑन द ऐप्पल बॉक्स' में एक कॉलम लिखा है। इस बुक के रिलीजिंग इवेंट में श्वेता ने अपने परिवार, बच्चों और अभिनय जगत के बारे में खुलकर बात की है।


Click it and Unblock the Notifications