..................... अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या हुईं ग्रेजुएट, श्वेता बच्चन का सरप्राइज- क्या अब होगा बॉलीवुड डेब्यू ! Shweta bachchan daughter completed graduation now navya naveli start career in bollywood - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या हुईं ग्रेजुएट, श्वेता बच्चन का सरप्राइज- क्या अब होगा बॉलीवुड डेब्यू !

अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली ने कॉलेज पूरा कर लिया है, मतलब वह ग्रेजुएट हो गई हैं। इस बात की जानकारी श्वेता बच्चन ने शेयर की। लेकिन अब खबरों की दुनिया में उड़ने लगेगा कि क्या ग्रेजुएशन के बाद नव्या फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगी।

खैर ये बात तब साफ होगी जब ऑफिशियल ऐलान होगा। फिलहाल श्वेता बच्चन ने बताया कि कॉलेज का आखिरी दिन था लेकिन लॉकडाउन के चलते ये दिन कॉलेज में सेलिब्रेट नहीं हो पाया। लेकिन बेटी के इस स्पेशल डे को श्वेता बच्चन ने घर पर ही सेलिब्रेट किया। उन्होंने इसकी तैयारी एकदम देसी अंदाज में की।

श्वेता बच्चन ने लिखा, नव्या ने कॉलेज पूरा कर लिया है। आज उनकी क्लास 2020 का आखिरी दिन है। इस साल पास होने वाले छात्रों को ग्रेजुएशन सेरेमनी नहीं हो पाएगी। इसीलिए हमने तय किया कि हम घर में ही सेलिब्रेट करेंगे। हमने घर में गाउन और चार्ट पेपर से कैप तैयार की। बधाई हो बेबी मुझे तुमसे प्यार है और तुम पर गर्व है! आगे बढ़ो और जीतो x (मैं रो नहीं रही तुम रो रही हो)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X