श्वेता बच्चन ने अभिषेक बच्चन को कहा ऐश्वर्या राय से अच्छा एक्टर, थ्रोबैक ने सामने आकर किया बवाल!

Shweta Bachchan On Aishwarya Acting- कुछ समय से बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर जो खबरें आ रही हैं वो हैरान करने वाली हैं। किसी का कहना है कि ऐश्वर्या और उनकी सास जया बच्चन के बीच सबकुछ सही नहीं है, तो कई श्वेता बच्चन को लेकर यही बात करता है।
अलगाव की खबरें लगातार आ रही थीं और ऐसा कहा जा रहा था कि ऐश अब ससुराल वाला घर छोड़ देंगी। विवादों की इन खबरों के बीच कई पुराने वीडियोज भी सामने आ रहे हैं जिसपर लोगों की रुचि है।
इस वीडियो एक वीडियो सामने आया है जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर उनकी बहन श्वेता बच्चन बात कर रही है। श्वेता ने इस दौरान अभिषेक को ऐश्वर्या से बेहतर एक्टर बताया था।
कॉफी विद करण में थीं श्वेता
करण जौहर के इस शो के 6वें सीजन में अभिषेक बच्चन अपनी बहन श्वेता के साथ पहुंचे थे। ये वायरल वीडियो 2019 का है और अब वायरल है। शो के होस्ट करण जौहर ने श्वेता से पूछा, "अभिषेक या ऐश्वर्या, आपके अनुसार कौन आप बेहतर अभिनेता हैं?" श्वेता ने एक पल भी नहीं सोचा और अपने भाई का नाम ले लिया। इस क्लिप को लोकप्रिय बॉलीवुड सबरेडिट बॉलीब्लाइंड्सएनगॉसिप पर साझा किया गया है। अब ये वायरल है लोग इसपर रिएक्शन देने के साथ साथ मजे भी ले रहे हैं।
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
एक ने लिखा, ''श्वेतदी स्वयं और करण कलेश कर रहे हैं।'' एक का कहना था, ''वो सब तो ठीक है लेकिन अभिषेक करण के शो में बैंडमास्टर की पोशाक में क्यों दिखे...??'' एक ने लिखा, ''करण जौहर अकेले ही शादियां बर्बाद कर रहा है।''
एक ने लिखा, ''अभिषेक के पास निश्चित रूप से कुछ पल हैं। ऐश्वर्या एक बहुमुखी अभिनेत्री नहीं हैं, लेकिन अच्छा निर्देशन करने पर वह अच्छी रही हैं। मुझे नहीं लगता कि दोनों की तुलना की जानी चाहिए।'' इस तरह से लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। हालांकि ऐश ने इसपर किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है...


Click it and Unblock the Notifications