हाई हील्स की वजह से सड़क पर फिसला शूरा खान का पैर, लोग बोले- अरबाज का हाथ पकड़ कर चल रही हो फिर भी गिर गईं...

Shura khan

Shura khan's foot slipped on the road due to high heels: जब से शूरा खान (Shura khan) और अरबाज खान की शादी हुई है तब से ही दोनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी दोनों कॉफी डेट पर जाते दिखते हैं तो कभी दोनों शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल तो अरबाज खान और शूरा खान सोहेल खान के बेटे के जन्मदिन में जा रहे हैं। दोनों ब्लैक कलर की कपड़े और डैनिम जींस पहने नजर आए। दोनों शानदार ट्यूनिंग सेट करते दिखे।

गिरते-गिरते बचीं शूरा खान
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अरबाज खान शूरा का हाथ पकड़े पार्टी में जाते नजर आते हैं,लेकिन जैसे ही शूरा खान पोज देने के लिए आगे बढ़ती हैं उनकी हाई हील्स की वजह से पैर फिसल जाता है, लेकिन अरबाज खान शूरा का हाथ पकड़ लेते हैं और उन्हें संभाल लेते हैं। शूरा गिरते गिरते बचती हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा अरबाज का हाथ पकड़ कर चल रही हो फिर भी गिर गईं। तो वहीं दूसरे ने कहा इतना भी हाई हील्स नहीं पहनना चाहिए जो गिर जाओ।

पिछली साल की थी शूरा अरबाज ने शादी
आपको बता दें कि शूरा खान और अरबाज खान की शादी 24 दिसंबर 2023 में हुई थी। बता दें कि दोनों शादी के एक साल पहले से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी में सिर्फ परिवार और दोस्त ही शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि परिवार वाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे क्योंकि शूरा की एक शादी हो चुकी है और उनकी 8 साल की बेटी भी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X