बढ़ती प्रेग्नेंसी के साथ कम होते जा रहे हैं अरबाज खान की बीवी के कपड़े, शॉर्ट्स में दिखाई वेट गेन फिगर

Shura Khan Pregnancy Weight Gain: फिल्म स्टार अरबाज खान की पत्नी शूरा खान उम्मीद से हैं और बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। शूरा खान प्रेग्नेंसी में खुद को पैंपर करने का कोई भी मौका अपने हाथ से नहीं जाने दे रही हैं। कभी अरबाज खान के साथ तो कभी अपने दोस्तों के साथ वो मौज मस्ती और आउटिंग करती दिखाई देती हैं। अब एक बार फिर से शूरा खान का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें उनका अलग ही बिंदास अंदाज देखने को मिल रहा है।
शूरा खान इस दौरान अपनी गाड़ी से उतरकर सीधे रेस्त्रां में जाती दिखाई दीं। इसके साथ ही इस दौरान उन्होंने अपने बालों का काफी फ्रीकी टच दिया हुआ था। साथ ही शूरा ने इस दौरान शॉर्ट्स पहने हुए थे। इस लुक में शूरा काफी क्यूट लग रही थीं। अब हर किसी को शूरा और अरबाज खान के बच्चे का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
अरबाज खान ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शूरा खान की प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात की है। अरबाज खान पहले से 22 साल के बेटे अरहान खान के पिता हैं। पहली वाइफ मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के कई साल बाद अरबाज ने 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी रचाई थी। शूरा खान की उम्र में अरबाज खान से 23 साल छोटी है।
पहली बार इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए अरबाज ने कहा कि 'हां, ऐसा है। मैं इस खबर से मना नहीं कर रहा हूं। ये कुछ ऐसी चीज है, जो बाहर आ चुकी है। इसके बारे में मेरी फैमिली को पता है। लोगों को पता है। ये काफी स्पष्ट भी है।'
अरबाज खान ने आगे कहा कि उनकी और शूरा खान की लाइफ में बहुत ही रोमांचक समय आया है। दोनों ही काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। एक्टर ने कहा कि 'मैं और शूरा अपनी लाइफ में इस नई जिंदगी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं।' जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पिता बनने को लेकर नर्वस हैं? इस पर एक्टर ने कहा कि 'हर किसी के साथ ऐसा होता है। कोई भी इंसान ऐसा फील कर सकता है।'
उन्होंने आगे कहा कि 'मैं भी कुछ वक्त के बाद पिता बनने वाला हूं। ये मेरे लिए एक नई फीलिंग है। मैं एक्साइटेड हूं। खुश हूं और आगे की ओर देख रहा हूं। ये मुझे नई जिम्मेदारी का एहसास करवा रहा है। मुझे ये पसंद है।'
गौरतलब है कि शूरा खान की प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले काफी वक्त से गॉसिप गलियारों में चर्चा चल रही थी। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि अरबाज खान जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। हालांकि इन खबरों पर अरबाज और शूरा ने चुप्पी साध रखी थी। अब फाइनली अरबाज खान ने इस गुड न्यूज को कंफर्म कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











