शुद्धि करीना की फिल्म थी और उन्ही की हैं, दीपिका का आना सिर्फ अफवाह!

बॉलीवुड में अक्सर किसी भी फिल्म में एक्ट्रेसेस के बदलाव को लेकर खबरें आती रहती हैं। हाल ही में एक खबर जिसने सभी को चौंका दिया वो थी करन जौहर की फिल्म शद्दि में से करीना कपूर का निकलना। खबर के अनुसार करन जौहर की फिल्म शुद्धि जिसमें रितिक रौशन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं उसमें करीना कपूर की जगह दीपिका पादुकोण को साइन कर लिया गया। लेकिन असल में ये खबर बिल्कुल झूठी है और शुद्दि में करीना कपूर ही मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं। दीपिका पादुकोण के फिल्म की कास्टिंग में आने की बात सिर्फ एक अफवाह मात्र थी। करन जौहर सहित फिल्म की पूरी टीम इस अफवाह से काफी हैरान है क्योंकि उनमें से किसी ने भी ऐसी कोई खबर बाहर नहीं फैलाई। लेकिन इस खबर ने इतनी ज्यादा पब्लिसिटी पा ली कि लोगों ने करीना कपूर और दीपिका पादुकोण की तुलना करनी शुरु कर दी।

करीना कपूर के लिए भले ही साल 2013 कुछ खास नहीं रहा और उनके हिस्से में कोई सफल फिल्म नहीं आई लेकिन इस असफलता की असर उनके किरयर पर नहीं पड़ा। निर्देशक आज भी करीना पर भरोसा रखते हैं और जानते हैं कि करीना की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। लोग आज भी करीना कपूर को परदे पर देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। करन जौहर ने करीना की जगह दीपिका के शुद्दि करने की अफवाह पूर्ण विराम लगाते हुए कहा करीना कपूर शुद्धि का हिस्सा हैं। जिसमें रितिक रौशन मुख्य भूमिक निभा रहे हैं और साथ ही जिसका निर्देशन करन मल्होत्रा कर रहे हैं। शुद्धि फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरु होगी।

करन मल्होत्रा इस अफवाह को पूरी तरह से गलत बताते हुए कहते हैं करीना कपूर शुद्धि फिल्म का हिस्सा हैं। दीपिका पादुकोण के फिल्म होने की बात बिल्कुल गलत है। हमने करीना की जगह किसी और एक्ट्रेस को अप्रोच ही नहीं किया है। शुद्धि सिर्फ करीना कपूर की फिल्म है। सूत्रों के अनुसार करीना कपूर ने भी ये बात कंफर्म की है कि वो शुद्धि फिल्म कर रही हैं और उन्होंने फिल्म के लिए पहले से अपनी डेट्स बुक कर दी हैं। रितिक रौशन के साथ करीना कपूर की कैमिस्ट्री ऑन स्क्रीन लोगों को बेहद पसंद है और करीना फिर से इस बेहतरीन कैमिस्ट्री को बॉक्स ऑफिस पर भुनाना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X