परिणिती-सुशांत का शुद्ध देसी रोमांस देखने को बेताब हैं लोग!
परिणिती चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत के शुद्ध देसी रोमांस को देखने के लिए लोग बेताब हो रहे हैं। हर किसी को इंतजार है कि वो इस जोड़ी को एक साथ बड़े परदे पर किस करते और इश्क करते देख सके। फिल्म के प्रोमो और ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं। फिल्मे के ट्रेलर में सुशांत सिंह और परिणिती चोपड़ा को एक दूसरे के साथ बिंदास किसिंग सीन देते और साथ ही रोमांस करते दिखाया गया है। दूसरी तरफ परिणिती के अलावा सुशांत सिंह को दूसरी एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ भी इश्क लड़ाते हुए दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद से ही लोगों को फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
परिणिती चोपड़ा के साथ सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी सभी को काफी पसंद आ रही है। पहली वजह तो ये है कि दोनों ही यंग हैं और एक दूसरे के साथ परफेक्ट लग रहे हैं। दूसरी बात ये है कि परिणिती चोपडा़ जैसी बबली एक्ट्रेस के साथ सुशांत सिंह जैसा सीधा लड़का काफी भा रहा है लोगो को। सुशांत सिंह इस फिल्म में परिणिती चोपड़ा के साथ ही एक नयी एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ भी इश्क लड़ाते हुए नज़र आएंगे। वाणी कपूर के साथ भी सुशांत सिंह काफी जम रही हैं लेकिन साथ ही दोनों के बीच की कैमिस्ट्री कुछ खास नही लग रही। वैसे अब लोग ये सोच रहे हैं कि फिल्म में आखिर सुशांत सिंह की जोड़ी किसके साथ बनेगी।
फिल्हाल तो यशराज फिल्म के इस शुद्ध देसी रोमांस को देखने के लिए सभी काफी उत्सुक हैं। इससे पहले यशराज फिल्म की लव स्टोरीज ने हमेशा ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है और अब उम्मीद है कि शुद्ध देसी रोमासं भी लोगों को पसंद आएगी।


Click it and Unblock the Notifications