शुद्द देसी रोमांस वाले सुशांत करेंगे क्षेत्रीय फिल्में!

इन दिनों शुद्द देसी रोमांस को लेकर खासे चर्चा में हैं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत। टीवी से यशराज बैनर तक के सफर को सुशांत अपनी जिंदगी का एक सफल हिस्सा मानते हैं लेकिन बहुमुखी प्रतिभा के धनी सुशांत ने कहा कि वो अपने आप को बांध कर नहीं रखना चाहते हैं अगर उन्हें मौका मिला तो वह क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में भी काम कर सकते हैं।

सुशांत ने कहा, "मैंने कभी अपना करियर तय नहीं किया था। मैं मराठी समझ सकता हूं लेकिन बोल नहीं सकता। मैं हर चीज के लिए खुला हूं। मैं सिर्फ फिल्मों का हिस्सा होना चाहता हूं फिर वो मराठी, गुजराती और किसी में भी हो सकती हैं। इसीलिए मैं क्षेत्रीय फिल्में करने को तैयार हूं।"

मालूम हो कि शुद्द देसी रोमांस फिल्म में एक लड़का-लड़की बिना शादी के एक ही छत के नीचे रहते हैं। यहां तक कि दोनों के बीच में सेक्सुअल रिलेशनशिप भी है लेकिन दोनों को इससे कोई आपत्ति नहीं है।

फिल्म पूरी तरह से विशुद्दता की कहानी कहती है लेकिन इस फिल्म में एक सबसे बड़ा खास बात निकल कर सामने आ रही है कि फिल्म में हीरो-हिरोईन के बीच में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 27 चुंबन दृश्य है। जिसमें से कुछ को बड़े ही प्रमुखता से दिखाया जा रहा है। हालांकि इन सींस के बारे में बात करते हुए सुशांत और परिणिति दोनों ने कहा है कि फिल्म की कहानी की डिमांड थी लिपलॉक सींस इसलिए फिल्म में हमने यह सब किया। फिल्म में जबरदस्ती कुछ भी ठूंसा नहीं हुआ है।

तो वहीं इस फिल्म के जरिये पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर चमकने को तैयार वाणी कपूर ने भी फिल्म में जबरदस्त बेबाकी दिखायी है। किंसिग सीन और लिवइन रिलेशन की वकालत करने वाली वाणी को इस फिल्म से खासी उम्मीद है।

रीयल लाइफ में अपनी प्रेमिका अंकिता के साथ लिव इन में रहने वाले सुशांत का कहना है कि लिवइन में कोई खराबी नहीं हैं, वह बहुक जल्द अंकिता से शादी करेंगे। खैर देखते हैं कि 'शुद्द देसी रोमांस' के 'किसिंग रोमांस' को लोग कितना पसंद करते हैं। फिल्म 6 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X