टोरंटो फिल्मोत्सव में होगा 'शुद्ध देसी रोमांस' का प्रीमियर
यशराज बैनर की फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' के लिए एक बढ़िया खबर है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर अब टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) 2013 में होगा। जिसकी वजह से फिल्म की पूरी टीम काफी खुश है।
आपको बता दें कि 11 सितंबर को होने वाले इस प्रदर्शन के दौरान निर्देशक मनीष शर्मा, लेखक जयदीप साहनी के साथ सुशांत, परिणीति, और नवोदित कलाकार वानी कपूर मौजूद रहेंगे। यह टोरंटो के रॉय थामसन हाल में आयोजित होगा।
गौरतलब है कि फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' का गुरुवार को दो मिनट 28 सेकेंड का आया ट्रेलर, नए युग की प्रेमकथा और युवाओं की रिश्तों की बदलती परिभाषा को दर्शाता है और यह भी कि युवा पीढ़ी कितनी बिंदास और साहसी हो गई है।
ट्रेलर में रघु और गायत्री की भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत और परिणिती चोपड़ा हैं। यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले बन रही इस फिल्म में अभिनेता ऋषि कपूर ने भी भूमिका निभाई। यह फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी।
फिल्म अभी से ही चर्चा का विषय बन गयी है क्योंकि फिल्म में ट्रेलर में सुशांत सिंह राजपूत और परिणिती चोपड़ा का हॉट लिपलॉक सीन प्रमुखता से दिखाया जा रहा है।
यही नहीं फिल्म के एक गाने में परिणीति तौलिया लपेटे और शर्ट पहने नजर आ रही हैं जिसके कारण युवाओं में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बन गयी है। टीवी कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह काईपोछे में नजर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












