..................... Sara Ali Khan के साथ लीक हुई Shubman Gill की तस्वीर? Shubman Gill with Sara Ali Khan picture leaked? Know where they were spending quality time! - Hindi Filmibeat

Sara Ali Khan के साथ लीक हुई Shubman Gill की तस्वीर? जानिए कहां बिता रहे थे क्वालिटी टाइम!

sara ali khan, shubman gill

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बाद अब एक और कपल ऐसा है जो कि खबरों का हिस्सा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं क्रिकेटर शुभमन गिल और सारा अली खान के बारे में, ऐसा लग रहा है कि अब क्रिकेट और एंटरटेनमेंट के इस पुराने रिश्ते को ये दो सितारे आगे ले जाने वाले हैं। बता दें कि सारा अली खान इस वक्त चर्चा में है कि वो शुभमन गिल को डेट कर रहीं हैं। क्रिकेटर जो कि इस वक्त कमाल की फॉर्म में हैं और लगातार अच्छे रन बना रहे हैं।

उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 63 गेंदों में नाबाद 126 रन बनाए। हालांकि इसके बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हो रही है जिसमें सारा अली खान और शुभमन गिल साथ में नजर आ रहे हैं।

इस वायरल तस्वीर की बात करें तो अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सारा अली खान और शुभमन गिल नजर आ रहे हैं, हालांकि हमारी तरफ से इस तस्वीर की सच्चाई को लेकर किसी तरह का दावा नहीं किया जा रहा है।

कई लोग कह रहे हैं कि ये तस्वीर एडिटेड है तो वहीं कुछ का कहना है कि नहीं ये सारा ही हैं जो कि शुभमन के साथ हैं और किसी फैन ने उनकी तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर डाल दी है।

सारा अली खान का क्रिकेट से भी गहरा नाता है। उनके दादा मंसूर अली खान पटौदी भारत के क्रिकेट के दिग्गजों में से एक थे। इसके अलावा उनका नाम लगातार शुभमन गिल से जुड़ रहा है, हालांकि देखना ये है कि आने वाले समय में ये रिश्ता कहां तक जाता है।

फिलहाल सारा अली खान फिल्मों को लेकर बिजी हैं और लगातार काम कर रहीं हैं। हालांकि वो एक अच्छी फिल्म की तलाश में हैं क्योंकि उनकी आखिरी रिलीज फिल्में अतरंगी रे और कुली नंबर 1 कुछ खास नहीं चली थी। साल 2023 में वो कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी।

Read more about: sara ali khan shubman gill
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X