शुभमन गिल की बहन को भद्दी गालियां दे रहे हैं आरसीबी के फैंस? महिला आयोग लेगी तगड़ा एक्शन!

shubman gill, shahneel gill

आईपीएल के आखिरी लीग मुकाबले में आरसीबी को गुजरात टाइटंस ने हरा दिया था और इस दिन दो शतक लगे थे। विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा लेकिन उनके शतक पर शुभमन गिल का शतक भारी पड़ गया।

नतीजा ये हुआ कि आरसीबी एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में नहीं पहुंच सकी और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। इसके बाद लगातार आरसीबी के फैंस शुभमन गिल के साथ साथ उनकी बहन शाहनील गिल को ट्रोल कर रहे हैं और भद्दी गालियां तक दे रहे हैं।

शुभमन गिल की बहन ट्रोल

हालांकि इस पूरे मामले को दिल्ली महिला आयोग ने अपने संज्ञान में लिया है और सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने वालों के खिलाफ खड़ी हुई है। बता दिया गया है कि जो भी लोग शाहनील गिल को अपशब्द कह रहे हैं उनपर दिल्ली महिला आयोग कड़ा एक्शन लेगी और कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

स्वाती मालीवाल ने स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए लिखा था, ''ट्रोलर्स को #ShubhmanGill की बहन को गाली देते देखना बेहद शर्मनाक है क्योंकि जिस टीम को वे फॉलो करते हैं वह एक मैच हार गई। पहले हमने विराट कोहली की बेटी को गाली देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। डीसीडब्ल्यू उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी जिन्होंने गिल की बहन को भी अपशब्द कहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!''

इसके बाद उनका ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें शुभमन गिल काफी ज्यादा लाइमलाइट में रहते हैं और कई बार उनका नाम सारा अली खान के साथ भी जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि दोनों का अफेयर है। हालांकि सच्चाई किसी को नहीं पता है लेकिन अक्सर इन दोनों का नाम एक दूसरे से जुड़ता है।

More from Filmibeat

Read more about: shubman gill shahneel gill
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X