तो क्या Shubhman Gill और Sara Tendulkar ने कर ली अपनी राहें जुदा? क्रिकेटर ने वायरल वीडियो में दिया बड़ा हिंट

Shubhman Gill Sara Tendulkar Breakup: जब भी किसी खूबसूरत स्टार किड की बात होती है तो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की लाडली बेटी सारा का नाम जरूर लिया जाता है। सारा तेंदुलकर इतनी खूबसूरत हैं कि वो अपनी खूबसूरती से किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात दे सकती हैं। आए दिन उनका नाम फेमस क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ता रहा है। लेकिन अब शुभमन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
शुभमन गिल IPL 2024 के सितारों में से एक रहे हैं। क्रिकेटर सारा तेंदुलकर के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक साल से ज्यादा समय से लोग दोनों की गॉसिपिंग कर रहे हैं। हालांकि, इन दोनों में से किसी ने भी कभी रिश्ते की कोई पुष्टि नहीं की कि वे एक-दूसरे को डेट रहे हैं। हालांकि, उन्हें कई बार पब्लिक प्लेस पर एक साथ देखा गया है।
शुभमन सारा का हुआ ब्रेकअप?
इस बीच शुभमन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। शुभमन गिल एक वीडियो में एड शीरन और तन्मय भट्ट के साथ एक वीडियो में नजर आए थे। जब ब्रिटिश गायक ने उनसे पूछा कि क्या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है, तो उन्होंने कहा कि वह 'सिंगल' हैं। यह सुनकर, एड शीरन भी हैरान हुए और उनके चेहरे के एक्सप्रेशन को देखकर लगता है कि उन्हें तो कुछ और ही पता है।
यही नहीं, कॉफी विद करण में भी सारा अली खान ने शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के रिश्ते पर अप्रत्यक्ष रूप से मुहर लगाई थी। जब करण जौहर ने सारा अली खान से पूछा कि क्या वो क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं तो उन्होंने कहा था कि सारा का सारा इंडिया गलत सारा के पीछे पड़ा है।
आपको बता दें, सारा तेंदुलकर को आज एयरपोर्ट पर देखा गया। ऐसा लग रहा है कि वह गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस का मैच देखने के लिए गुजरात जा रही हैं। नेटिजन्स ने कहा कि वह अपने कथित प्रेमी शुभमन गिल को चीयर करने जा रही हैं। यहां तक कि उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई टीम का हिस्सा हैं। सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया सेंसेशन में से एक हैं।


Click it and Unblock the Notifications











