फैंस बोले- सारा तेंदुलकर का रिश्ता हुआ पक्का...जब सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल नजर आए एक साथ!

Shubman Gill- Sara Tendulkar: सोशल मीडिया पर बैसे तो आए दिन कोई ना कोई तस्वीर वायरल होती रहती है, ऐसे में इस बार एक फोटो जो सामने आई है वह है किक्रेटर सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल की, इसमें दोनों आपस में गहरी बात करते नजर आ रह हैं। ऐसे में फैंस ने कहा है कि अब तो सचिन ने अपनी बेटी सारा तेंदुलकर का रिश्ता शुभमन के साथ पक्का कर ही दिया होगा।
दरअसल बात ऐसी है कि, 'इंडियन प्रीमियर लीग' 2023 का फाइनल 28 मई 2023 को अहमदाबाद के 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' में खेला जाएगा। इसमें दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और तकनीक में माहिर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को आमने-सामने देखने का मौका मिलेगा।
इस बीच, सेमीफाइनल मैच से युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें मैच के दौरान सचिन और शुभमन किसी बात पर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं।
जैसे ही, सचिन और शुभमन की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, वैसे ही नेटिजंस ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। अधिकांश नेटिजंस ने मजाक में सचिन और शुभमन की बातचीत की कल्पना की और इसे सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा।
जहां एक यूजर ने गिल की तरफ से लिखा, "अब तो शादी कर दो सचिन सर", वहीं दूसरे नेटिजन ने कमेंट किया, "गिल: सुनो ससुर जी अब जिद छोड़ो मान लो मेरी बात, सारा तो जाएगी गिल के साथ।" वहीं, एक अन्य ने लिखा कि शुभमन अपने ससुर सचिन से सारा संग अपनी शादी को लेकर चर्चा कर रहे हैं। यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
गौरतलब है कि, सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की डेटिंग की खबरों को 14 फरवरी 2023 को बढ़ावा मिला था, जब क्रिकेटर ने अपनी मेमोरी लेन से एक पुरानी तस्वीर साझा की थी और इसके कैप्शन में लिखा था, "फिर से क्या दिनहै?"
उनकी इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस ने सारा तेंदुलकर के इंस्टाग्राम अकाउंट से उसी कैफे में बैठे हुए उनकी एक पुरानी तस्वीर ढूंढ निकाली थी। बैसे बता दे कि शुभमन गिल का नाम सारा अली खान के साथ भी जुड़ चुका है परंतु अब दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
