शुभ मंगल सावधान Sequel- अब आयुष्मान खुराना बनेंगें Gay- ये एक्टर होगा बॉयफ्रेंड!
आयुष्मान खुराना उन टैलेंटेड एक्टर्स में से हैं जो कि अपने दम पर इतना आगे आए हैं और लगभग हर फिल्म में जोरदार धमाका करते हैं। इस समय उनको लेकर एक खबर आ रही है कि उनकी सुपरहिट फिल्म शुभ मंगल सावधान की सीक्वल बनने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर नजर आई थीँ। पता चला है कि इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक Gay(समलैंगिक) की भूमिका में नजर आएंगें और फिल्म का नाम होगा शुभ मंगल ज्यादा सावधान।
इतनी ही नहीं..इस फिल्म में दिवेंदु शर्मा भी नजर आने वाले हैं जो कि आयुष्मान खुराना के बॉयफ्रेंड के रोल में दिखेंगें। फिल्म के सीक्वल की कहानी धारा 377 और LGBTQ पर बेस्ड है।

'शुभ मंगल सावधान' की कहानी इरेक्टल डिस्फंगक्शन की समस्या थी। हालांकि इस फिल्म को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक ऐलान अभी तक सामने नहीं आया है।
फिल्म के सीक्वल यानी 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' एक ऐसे युवा की कहानी है, जो समलैंगिक (Gay) है, जिसकी वजह से वह परेशान है। अब ऐसे में उसकी शादी की बात शुरू होती है, तब उस पर पहाड़ टूट पड़ता है।
जिस तरह के समाज और परिवार से आयुष्मान का किरदार ताल्लुक रखता है, वहां वह अपने गे होने की बात नहीं बता सकता है। अब देखना ये है कि फिल्म के इस सीक्वल को आने में कितना समय लगता है।


Click it and Unblock the Notifications