..................... शुभ मंगल ज्यादा सावधान ट्रेलर रिलीज | Shubh Mangal Zyada Saavdhan Trailer Starring Ayushmann Khurrana - Hindi Filmibeat

TRAILER: आयुष्मान खुराना की "शुभ मंगल ज्यादा सावधान"- बोल्ड, दिलचस्प और बिल्कुल अलग

शुभ मंगल ज्यादा सावधान, बधाई हो, बाला, ड्रीम गर्ल जैसी हटके फिल्मों के बाद आयुष्मान खुराना एक बार फिर बोल्ड और दिलचस्प कंटेंट के साथ दर्शकों को इंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। लेकिन इस बार आयुष्मान के साथ कोई एक्ट्रेस नहीं है.. बल्कि उनके साथ हैं जीतू भैया (कोटा फैक्टरी फेम) यानि की जितेन्द्र कुमार। आयुष्मान खुराना और जितेन्द्र कुमार अभिनीत फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। और जैसी की उम्मीद थी, फिल्म का ट्रेलर बहुत ही दिलचस्प है।

समलैंगिक संबंध जैसे बोल्ड विषय पर मनोरंजक फिल्म बनाना आसान नहीं है। लेकिन निर्देशक हितेश केवल्या ने यह रिस्क लिया है। फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में आयुष्मान और जितेन्द्र गे कपल की भूमिका में दिखेंगे। जबकि परिवार वालों की भूमिका में दमदार स्टारकास्ट दिख रहे हैंं- नीना गुप्ता, गजराज राव, मनुऋषि चड्डा, सुनीता राजवर, नीरज सिंह, पंखुरी अवस्थी आदि..

Shubh Mangal Zyada Saavdhan

ट्रेलर में आयुष्मान और जितेन्द्र अपने रिश्ते को लेकर परिवार वालों से लड़ते और उन्हें समझाते दिख रहे हैं। इस सामाजिक मुद्दे और संवेदनशील विषय को कॉमेडी के साथ दिखाया जा रहा है। कोई शक नहीं कि गे रिश्ते पर बनी यह बॉलीवुड सबसे अलग फिल्मों में होगी। ट्रेलर के बाद अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

यहां देंखे ट्रेलर -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X