शुभ मंगल ज़्यादा सावधान ट्रेलर Reaction : आयुष्मान खुराना - जीतू भैया की किसिंग से कार तक वायरल सीन

आयुष्मान खुराना स्टारर शुभ मंगल ज़्यादा सावधान का ट्रेलर बाहर आ चुका है और 21 जनवरी को फैन्स को मिलने वाली है 2020 की पहली Gay Love Story. इस फिल्म को बनाने के लिए जितना टीम की तारीफ की जा रही है उतनी ही तारीफ हो रही है फिल्म के लीड कपल - आयुष्मान खुराना और जीतेंद्र कुमार की।

फिल्म से आयुष्मान खुराना और जीतेंद्र कुमार का एक किसिंग सीन भी वायरल हो रहा है लेकिन शानदार कारणों से। लोग इस सीन के साथ इतने बोल्‍ड विषय पर एक कॉमर्शियल फिल्म लाने के लिए आयुष्मान खुराना और आनंद एल राय की पूरी टीम को बधाई दे रहे हैं।

shubh-mangal-zyada-saavdhan-trailer-ayushman-jeetu-bhaiya-liplock-trailer-memes-viral

फिल्म के ट्रेलर में काफी चीज़ें दिलचस्प है। जैसे आयुष्मान खुराना की छिदी हुई नाक और उस पर छोटी सी नथ। वहीं फिल्म से उनके और उनके प्रेमी जीतेंद्र कुमार के साथ रिक्रिएट किया गया DDLJ का राज - सिमरन सीन भी काफी वायरल हो रहा है।

ये कहानी है दो प्रेमियों की - कार्तिक(आयुष्मान खुराना) और अमन (जीतेंद्र कुमार) जो समाज को अपना प्यार और अपनी समलैंगिकता के बारे में समझाने का प्रयास करते नज़र आएंगे। फिल्म में आयुष्मान के प्रेमी बने जीतेंद्र कुमार, पहले ही TVF की सीरीज़ कोटा फैक्टरी में जीतू भैया की भूमिका के साथ झंडे गाड़ चुके हैं।

जहां ट्विटर पर फैन्स ने इस ट्रेलर की जमकर तारीफ की है वहीं दूसरी तरफ फिल्म के ट्रेलर के कई सीन्स meme बनकर वायरल हो रहे हैं -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X