शुभ मंगल ज्यादा सावधान- अपने प्रेमी संग नजर आए आयुष्मान खुराना, दिलचस्प है पहली झलक
आयुष्मान खुराना और जितेन्द्र कुमार अभिनीत फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। यहां आयुष्मान और जितेन्द्र की जोड़ी साथ नजर आ रही है, और साथ ही है पूरा परिवार। फिल्म की झलक काफी दिलचस्प है। बता दें, फिल्म का ट्रेलर भी आज ही रिलीज किया जाएगा। समलैंगिक रिश्ते पर बनी यह फिल्म अपने पहले टीजर से ही सुर्खियों में है। फिल्म 21 फरवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।
फिल्म में आयुष्मान और जितेन्द कुमार के साथ नीना गुप्ता, गजराज राव, मनुऋषि, सुनीता राजवर अहम किरदारों में हैं। वहीं, भूमि पेडनेकर कैमियो रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को हितेश केवल्या ने लिखा है और उन्होंने ही फिल्म का निर्देशन भी किया है। जबकि प्रोड्यूस कर रहे हैं भूषण कुमार।

हमेशा अपनी फिल्मों के कंटेंट को लेकर सराहना पाने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं। आयुष्मान का कहना है कि ये फिल्म महत्वपूर्ण संदेश देती है और पूरी तरह से एक पारिवारिक फिल्म है।
आयुष्मान ने कहा, "एक इंटरटेनर होने के नाते मैं अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना और उनको इंटरटेन करना चाहता हूं। मैं ऐसी फिल्में चुनता हूं, जिसे पूरा परिवार थिएटर में साथ में बैठकर देख सके। एक कलाकार के तौर पर उन्हें आपकी फिल्मों का आंनद लेते और विचार-विमर्श करने के साथ एक संदेश अपने साथ घर ले जाते हुए देखने से बेहतर भाव कुछ और हो ही नहीं सकता है.."


Click it and Unblock the Notifications