2017 की सुपरहिट फिल्म.. धमाकेदार प्रॉफिट.. अब सीक्वल भी FINAL है!
आयुष्मान खुर्राना- भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' साल 2017 की सबसे सफल फिल्मों में शामिल है। 10 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 30 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। कोई शक नहीं कि फिल्म धमाकेदार प्रॉफिट कमा रही है।
''सिर्फ खान सुपरस्टार्स.. और अक्षय कुमार की नहीं है फिल्म इंडस्ट्री!.....''
शायद इसीलिए फिल्म के निर्देशक आरएस प्रसन्ना ने फिल्म रिलीज के 12 दिनों बाद ही फिल्म के सीक्वल की भी घोषणा कर दी है। शुभ मंगल सावधान की सक्सेस पार्टी के दौरान निर्देशक ने सीक्वल की घोषणा की है।

निर्देशक ने कहा, मैंने सीक्वल की कहानी निर्माता आनंद एल राय को सुना भी दी है और उन्हें काफी पसंद आई है। यह फिल्म भी काफी मजेदार होने वाली है। शुभ मंगल सावधान में लोगों ने भूमि और आयुष्मान को बहुत प्यार दिया है। हमें उम्मीद है सीक्वल को भी लोग इतना ही पसंद करेंगे।
Recommended Video

बहरहाल, यहां जानें और किन किन फिल्मों के सीक्वल का है इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications











