#Saavdhan: ये धमाकेदार पोस्टर अजय देवगन का अमंगल और अशुभ ना कर दे!
क्लैश किसी भी फिल्म को बहुत भारी पड़ता है और 1 सितंबर को अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म बादशाहो, आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर स्टारर शुभ मंगल सावधान से क्लैश हो रही है। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज़ हो रहा है और टीज़र लोगों को बहुत पसंद आया।
वहीं अब फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया गया है जहां आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर ताजमहल के आगे बैठे दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के बारे में ज़्यादा जानकारी किसी को नहीं है और यही फिल्म का प्लस पॉइंट है।

फिल्म का टीज़र और पोस्टर इतना मज़ेदार है कि आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। और टीज़र देखकर आपको ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार होगा। टीज़र देखकर ही लग रहा है कि ये फिल्म अजय देवगन की बादशाहो को कड़ी टक्कर देगी।
वैसे बॉलीवुड के यंग सितारे एकदम ज़ोरदार तरीके से पुराने स्टार्स को टक्कर देते नज़र आ रहे हैं। उनकी फिल्में हटके हैं और लोगों को पसंद भी आ रही हैं।
जानिए बॉलीवुड के यंग स्टार्स की आने वाली ऐसी कुछ फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications