सतीश शाह के निधन की खबर सुन PM मोदी से लेकर अनुपम खेर तक की आंखें हुईं नम, बॉलीवुड में छाया सन्नाटा

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का निधन शनिवार 25 अक्तूबर 2:30 बजे के आसपास हुआ था। रिपोर्ट्स की मानें तो सतीश शाह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं अंतिम समय में उनकी किडनी फेल होने की वजह से मौत हो गई। 74 वर्षीय सतीश शाह के निधन की खबर ने पूरी टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री को शोक में डुबो दिया है। फैन्स ही क्या सितारे और राजनेता तक भी उनके जाने की खबर सुन भावुक हो उठे हैं। बता दें कि सतीश शाह के निधन की खबर सुन प्रधानमंत्री मोदी से लेकर तमाम फिल्म स्टार्स तक ने पोस्ट तक दुख साझा किया है।
Deeply saddened by the passing of Shri Satish Shah Ji. He will be remembered as a true legend of Indian entertainment. His effortless humour and iconic performances brought laughter into countless lives. Condolences to his family and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 25, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए अपने एक्स एकाउंट पर लिखा- 'श्री सतीश शाह जी के निधन की खबर ने मुझे बहुत दुख पहुंचाया है। उन्हें भारतीय एंटरनेटमेंट इंडस्ट्री में सच्चे और दिग्गज कलाकार के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा। उनके हास्य और बेहतरीन अभिनय ने कई लोगों को हंसाया है। उनके परिवार और फैन्स के लिए संवेदनाएं। ओम शांति।'
टूट गए अनुपम खेर
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और सतीश शाह के दोस्त अनुपम खेर भी सतीश शाह के निधन की खबर सुन टूट गए। अनुपम खेर ने एक इमोशनल वीडियो बनाते हुए कहा कि- 'ये क्या हो रहा है तीन चार दिनों में इतने अच्छे लोग चले गए। सतीश मेरे साथ का ही था। मैं उसे सतीश मेरे शाह बुलाया करता था। और वो मुझे बोलता था जहांपनाह। इसके बाद अनुपम खेर अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं वह चश्मा पहन लेते हैं और कहते हैं कि वह बहुत अच्छा दोस्त था मेरा। उनकी जनरल नॉलेज बहुत ही अच्छी थी। वह कमाल का इंसान था। उसके अचानक जाने से मुझे बहुत दुख पहुंचा है।'
राजेश बेदी नहीं रोक पाए आंसू
राजेश बेदी ने भी सतीश शाह के निधन की खबर सुन इमोशनल पोस्ट किया। उन्होंने वीडियो में कहा कि- 'मुझे नहीं पता कि मैं कैसे कहूं, लेकिन मैं बहुत ही भावुक महसूस कर रहा हूं। वास्तव में यह बहुत मुश्किल है। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। वह FTII में मेरे बैचमेट थे। वह क्लास में मेरे साथ थे। हमने साथ में कई फिल्में की हैं और अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। उनका आज निधन हो गया। जो मैं महसूस कर रहा हूं उसे शब्दों में बयां करना मश्किल है। मैं सतीश से बहुत प्यार करता था। तुम शांति से आराम करो भाई।'
अशोक पंडित हुए भावुक
वह ऐसा था जिसने जिंदगी भर लोगों को एंटरटेन किया। लोगों के साथ उठा बैठा। इंडस्ट्री की तरफ से हम दुख प्रकट करते हैं। बता दें कि इन सितारों के अलावा जॉनी लीवर, काजोल, समेत तमाम सितारों ने दुख जताया है।
Feeling extremely sad to share that we’ve lost a great artist & my dearest friend of over 40 years. It’s hard to believe—I had spoken to him just two days ago. Satish Bhai, you will truly be missed. Your immense contribution to film and television will never be forgotten. 🙏🏽🕊️ pic.twitter.com/IXuXI1AYhA
— Johny Lever (@iamjohnylever) October 25, 2025


Click it and Unblock the Notifications