काश! रानी कर पातीं शत्रुघ्न सिन्हा को 'खामोश'
एक तीर से दो शिकार ये कहावत तो आपने सुनी होगी। लेकिन इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड प्रोमेनेड में स्थित वॉक ऑफ द स्टार्स में यश चोपड़ा की मूर्ति के अनावरण के दौरान कुछ ऐसा ही कहा कि यश चोपड़ा की मूर्ति के साथ साथ रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा के रिश्ते का भी अनावरण हो गया। इस इवेंट के दौरान वहां पर बॉलीवुड के कई जाने माने सितारे मौजूद थे और सभी के सामने शत्रुघ्न सिन्हा ने रानी को रानी चोपड़ा कहकर बुलाया। सभी के साथ साथ रानी और आदित्य भी शॉक्ड रह गये।
शत्रुघ्न सिन्हा ने पूरी चोपड़ा फैमिली का नाम लेते हुए कहा "यश चोपड़ा, पामेला चोपड़ा, उदय चोपड़ा, रानी... अभी अभी मेरी पत्नी ने कहा कि मैन आदित्य चोपड़ा का नाम नहीं लिया। जब मैं रानी चोपड़ा का नाम ले रहा हूं तो आदित्य का नाम तो उसी में शामिल है।" शत्रुघ्न सिन्हा की इस बात के कहते ही वहां पर मौजूद सभी सितारे कुछ समय के लिए शॉक्ड रह गये। यहां तक की रानी मुखर्जी को भी बहुत ही शर्मिंदगी महसूस हुई और उन्होंने किसी से बात नहीं की। चुपचाप कोने में खड़ी रहीं।
यश चोपड़ा की मूर्ति के अनावरण के दौरान रानी मुखर्जी काफी भावुक हो उठीं और उन्होंने अपनी भरी हुई आंखों के साथ कहा "मैं यूटीवी को इसके लिए बहुत धन्यवाद कहती हूं। यश चोपड़ा को चाहने वालों और उनके परिवार वालों के लिए ये एक बहुत ही बड़ा पल है। हम सभी उन्हें बहुत याद करते हैं।" रानी मुखर्जी के बाद यश चोपड़ा की पत्नी पामेला ने कहा "यशजी एक सपने देखने वाले इंसान थे। वो रोमांटिक फिल्में नहीं बनाते थे वो जिंदगी के साथ रोमांस करते थे वो प्यार के साथ जो कि सबसे महत्वपूर्ण चीज है।"


Click it and Unblock the Notifications
