लिव इन रिलेशन में श्रुति-सिद्धार्थ

उनका इन दिनों अभिनेता सिद्धार्थ से अफेयर चल रहा है। और दोनों लीव इन में भी रह रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि यही वजह भी है कि वह हिंदी फिल्मों में कम से कम वक्त दे रही हैं, ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बिताने का मौका मिले। चूंकि सिद्धार्थ बेहद कम हिंदी फिल्में किया करते हैं। ऐसे में अगर श्रुति साउथ की फिल्में अधिक करेंगी तो दोनों को एक साथ वक्त बिताने का अधिक मौका मिलेगा न।
बेटी श्रुति के बारे में जब कमल हसन को यह बात बताई गयी तो उन्होंने अपनी बेटी के बारे में कहा कि वह बेहद समझदार है और अपने निर्णय सही तरीके से लेना जानती है। इसलिए उसे कुछ भी समझाने की जरूरत है। ऐसा मैं मानता हूं। इससे एक बात तो साफ जाहिर हो रही है कि लगता है कमल हसन ने सिद्धार्थ और श्रुति की शादी को मंजूरी दे दी है।


Click it and Unblock the Notifications











