रमइया वस्तावइया में सोना ही मेन है: श्रुति हसन
जाने माने एक्टर कमल हासन की बेटी श्रुति हसन का बॉलीवुड में आना महज एक इत्तिफाक नहीं था बल्कि श्रुति हसन हमेशा से एक्टिंग को ही अपना करियर बनाना चाहती थीं। श्रुति हसन का खुद का एक बैंड भी है और उन्हें गाना गाना, कंपोजिंग करना और लिखना बेहद पसंद है। श्रुति हसन ने वनइंडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें हमेशा से ही एक्टिंग का शौक था साथ ही सिंगिंग का भी। उन्हें सिगिंग और एक्टिंग दोनों में मजा आता है। श्रुति हसन ने अपनी आने वाली फिल्म रमइया वस्तावइया के बारे में बताते हुए कहा कि फिल्म में मेन रोल सोना का है जो कि श्रुति हसन प्ले कर रही हैं।
श्रुति हसन ने बताया कि रमइया वस्तावइया फिल्म में वो सोना का किरदार निभा रही हैं और सोना के ही इर्द गिर्द फिल्म की पूरी कहानी घूमती है। श्रुति से मीडिया ने पूछा कि वो साउथ इंडस्ट्री में इतना ज्यादा काम कर रही हैं जबकि बॉलीवुड में वो काफी समय बाद नज़र आती हैं। क्या वो बॉलीवुड को लेकर सीरियस नहीं हैं। इसपर श्रुति हसन ने कहा कि ऐसा नहीं है। वो साउथ और बॉलीवुड दोनों में काम करती हैं और दोनों के लिए डेडीकेटेड हैं। लेकिन वो अच्छे किरदारों का इंतजार करती हैं और फिर फिल्म करती हैं।
श्रुति हसन ने फिल्म से जुड़ी और भी कई सारी बातें बताईं और साथ ही उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी भी कई बातें बताईं जिन्हें जानने के लिए उनके फैन्स बेकरार हैं।
आइये जानते हैं श्रुति हसन ने और क्या क्या बातें शेयर की पढ़िये स्लाइड्स।


Click it and Unblock the Notifications











