'रिया हैंडल करती थीं सुशांत का अकाउंट, मैंने कोई दवा नहीं दी बस पार्सल पहुंचाती थी'- श्रुति मोदी
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच कर रही है। इस केस में बड़ा नाम श्रुति मोदी का भी जुड़ चुका है। जिनका नाम ड्रग्स चैट में भी था तो वह सुशांत की पूर्व मैनेजर भी रह चुकी है। इस नाते श्रुति मोदी से मुंबई पुलिस के बाद अब सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रुति मोदी ने सीबीआई से कहा है कि जलेबी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ही सुशांत सिंह राजपूत का पैसों का लेन देन यानी अकाउंट को हैंडल करती थीं। इसके अलावा रिया सुशांत के सभी प्रोजेक्ट व डील पर भी ध्यान देती थीं।
सीबीआई पूछताछ में श्रुति मोदी से ड्रग्स व दवाईयों को लेकर भी पूछताछ हुई। इस पर उन्होंने कहा कि सुशांत के जो भी पार्सल आते थे वह सिर्फ उन्हें लेती और एक्टर को दे देती थीं। बाकि सारा ध्यान रिया चक्रवर्ती ही रखती थीं। रिया ही सुशांत की दवा आदि का ख्याल रखती थीं। बता दें श्रुति मोदी ने मुंबई पुलिस की पूछताछ में बताया था कि वह सुशांत की बतौर मैनेजर फरवरी तक काम कर रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications











