..................... Shruti Hassan walks out of Sanghamitra after revealing her first look - Hindi Filmibeat

#Shock: फिल्म का पोस्टर भी आ गया और अब स्टार हो गया फिल्म से OUT!

कभी ऐसा सुना है कि खूब धूम धाम से फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च किया जाए। खूब प्रमोशन की जाए और फिर स्टार फिल्म ही छोड़ दे। अब ऐसा हो तो गया है।

श्रुति हासन ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में सबकी नज़रें अपनी तरफ घुमाईं। उनकी अगली फिल्म संघमित्रा का फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया और श्रुति हासन का साथ रेड कार्पेट पर खुद ए आर रहमान ने दिया।

फर्स्ट लुक के साथ ही श्रुति ने ये भी साफ किया कि फिल्म की तुलना बाहुबली से बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए। संघमित्रा एक पीरियड फिल्म है लेकिन बाहुबली जैसी बिल्कुल भी नहीं है।

shruti-hassan-walks-of-sanghamitra-after-revealing-her-first-look

बहरहाल, श्रुति हासन के फैन्स उनकी फिल्म के बारे में उत्साहित हुए ही थे कि एक हफ्ते बाद ही खबर आ रही है कि श्रुति ने ये फिल्म छोड़ दी है। अब इस खबर के दो पहलू हैं।

श्रुति की तरफ वालों का कहना है कि फिल्म के लिए काफी समय चाहिए था लेकिन फिल्म की टीम श्रुति को ना ही पूरी स्क्रिप्ट दे रही थी और ना ही डेट्स का कैलेंडर। ऐसे में श्रुति ने प्रोजेक्ट छोड़ना ही बेहतर समझा।

वहीं दूसरी तरफ का कहना है कि श्रुति हासन 2 साल के कमिटमेंट के लिए तैयार नहीं थी और इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ दी। श्रुति हासन आजकल अपने बॉलीवुड करियर पर फोकस कर रही हैं।

बॉलीवुड में लक से डेब्यू करने के बाद, श्रुति ने कुछ खास नहीं किया है। उनके नाम पर रॉकी हैंडसम, वेलकम बैक जैसी कुछ फिल्में हैं। आज कल वो अपनी फिल्म बहन होगी तेरी के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

वैसे बॉलीवुड में कई ऐसी साउथ की सुपर सेक्सी हीरोइनें हैं जो जिनकी फैन फॉलोइंग शानदार है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X