..................... Shruti Hassan took Kamal Hassan help for D-Day - Hindi Filmibeat

डी डे के लिए श्रुति ने ली कमल हासन की मदद!

By Sonika

श्रुति हासन ने अभी तक बॉलीवुड में सिर्फ कुछ कमर्शियल और ग्लैमरस किरदार किये हैं लेकिन अब वो शायद अपनी ये इमेज बदलना चाहती हैं और डी डे जैसी चुनौतीपूर्ण फिल्में करके अपनी एक पहचान बनाना चाहती हैं। अभी तक तो श्रुति हासन ने अपने हर इंटरव्यू के दौरान यही कहा है कि वो एक इंडिपेंडेंट लड़की हैं और अपने डिसीजन खुद लेती हैं किसी से मदद नहीं लेती। लेकिन डी डे के लिए आखिर श्रुति ने अपने पिता कमल हासन की मदद ली वो भी अपने लुक्स को लेकर। कमल हासन ने श्रुति की मदद की ताकी श्रुति अपने डी डे के चैलेंजिग किरदार में जान डाल सकें।

श्रुति हासन ने डी डे फिल्म के लिए हो रहे इंटरव्यू के दौरान बताया कि डी डे के लिए उन्होंने अपने पापा की मदद ली। श्रुति हासन ने बताया कि उन्होंने डी डे के अपने किरदार के लिए अपने पापा कमल हासन से डिस्कशन किया और साथ ही उन्होंने कमल हासन से मदद ली और कमल हासन ने उन्हें उनके लुक्स को लेकर मदद की। श्रुति हासन के किरदार के चहरे पर फिल्म में कुछ निशान देखने को मिलेंगे। श्रुति के अनुसार ये निशान रखने के लिए उनके पापा कमल हासन ने ही कहा था। कमल हासन के अनुसार इन निशान से उनका किरदार और ज्यादा रियल दिखेगा।

डी डे फिल्म एक बहुत ही रियलस्टिक फिल्म है। फिल्म में श्रुति हासन के साथ ही हुमा कुरैशी और अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिका में हैं। निखिल आडवाणी की फिल्म डी डे को लेकर श्रुति हासन काफी खुश और एक्साइटेड हैं। आइये जानते हैं डी डे को लेकर और क्या कहती हैं श्रुति।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X