'वेलकम टू' में काम करेंगी श्रुति हसन
मुंबई। फिल्म 'रमइया वस्तावइया' और 'डी डे' में अपने काम से सभी को प्रभावित करने वाली अभिनेत्री श्रुति हसन को 'वेलकम टू' के सीक्वेल में साइन कर लिया गया है। बताया जाता है कि प्रोड्यूसर चाहते थे कि इस फिल्म में सोनाक्षी सिंहा काम करें लेकिन उनके पास डेट्स प्राब्लम होने के कारण वह इसका हिस्सा नहीं बन सकी हैं। वहीं असिन ने भी इस रोल के लिए इंट्रेस्ट दिखाया था।
2007 में आयी फिल्म 'वेल्कम' के सीक्वेल 'वेल्कम टू' के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं और फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। इसके प्रीक्वेल में मुख्य किरदार कैटरीना कैफ ने किया था। वहीं गैंगस्टर के रोल में नाना पाटेकर, अनिल कपूर और स्वर्गीय फिरोज खान नजर आये थे। फिल्म ने कॉमेडी और किरदारों के अभिनय के कारण खास सुर्खियां बटोरी थी।
श्रुति का कहना है कि 'मैं इस फिल्म में काम करने को लेकर उत्साहित हूं। प्रोड्यूसरों के लिए, फिल्म के लिए एक्ट्रेस का चुनाव करना आसान नहीं था। खबरें तो यहां तक आ रही थी कि भारत में सनी लियोन की लोकप्रियता देखते हुए मल्लिका शेरावत का रोल उन्हें ऑफर किया गया था लेकिन फिल्म के सीनियर कलाकारों अनिल कपूर और नाना पाटेकर ने सनी के साथ काम करने से मना कर दिया था क्योंकि ये कलाकार नहीं चाहते थे कि उनकी दर्शकों के बीच बनी पारिवारिक छवि खराब हो।
श्रुति हसन ने अपनी दो फिल्मों में किये गये किरदार में प्रशंसा प्राप्त की है, जिसके आधार पर प्रोडक्शन हाउस ने उन पर भरोसा किया है।


Click it and Unblock the Notifications











