..................... Shruti Hassan says her character in D-Day is emotional - Hindi Filmibeat

डी डे में सिर्फ अपने किरदार पर ध्यान दिया- श्रुति हासन

श्रुति हासन जो कि इस साल जल्द ही एक साथ अपनी दो फिल्मों के साथ आ रही है। एक तरफ है निखिल आडवाणी की फिल्म डी डे और दूसरी तरफ है प्रभु देवा द्वारा निर्देशित की गयी फिल्म रमइया वस्तावइया। रमइया में जहां श्रुति ने एक तरफ एक लव स्टोरी की है वहीं डीडे में उनकी भूमिका काफी अलग और रोमांचक है। डी डे के दौरान श्रुति हसन ने सिर्फ अपने काम पर ही ध्यान दिया जैसा कि वो हमेशा करती हैं। बाकी सबकुछ उन्होंने फिल्म के निर्देशक पर छोड़ दिया। श्रुति हासन से जब पूछा गया कि डी डे में उनका किरदार काफी उत्तेजक नज़र आ रहा है जैसा कि फिल्म के प्रोमो में दिखाया गया है। इसपर श्रुति हासन ने जवाब दिया कि उनका किरदार संवेदनशील है ना कि उत्तेजक।

श्रुति हासन ने बॉलीवुड में अभी तक कुछ ही फिल्में की हैं जिनमें लक और दिल तो बच्चा है जी शामिल हैं। इन दोनों ही फिल्में में श्रुति हासन का किरदार कुछ खास छाप नहीं छोड़ पाया लेकिन इसके बावजूद उन्हें बॉलीवुड से लगातार ऑफर मिलते रहे हैं। श्रुति हासन ने बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्मों को करने पर ध्यान दिया है। इस साल भी उनकी पूरी छ फिल्में रिलीज हो रही हैं। जिनमें सिर्फ दो हिंदी फिल्में हैं। इन फिल्मों में से डी डे जो कि एक काफी अलग तरह की फिल्म है। इस फिल्म में श्रुति हासन के साथ ही हुमा कुरैशी, ऋषी कपूर, इरफान खान भी नज़र आएंगे। डी डे का ट्रेलर भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

श्रुति हासन ने अपने इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी और अपने करियर को लेकर काफी बातें शेयर की हैं। श्रुति हासन ने बताया कि वो एक एक्टर ही नहीं हैं बल्कि उन्हें म्यूसिक में भी काफी इंटरेस्ट है और आगे वो म्यूसिक में अपना करियर बनाने की सोच सकती है। आइये जानते हैं श्रुति हासन के किरदार के बारे में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X