डी डे के लिए श्रुति का चेहरा हुआ दागदार!
श्रुति हासन जिन्होंने साउथ की फिल्मों में तो काफी अच्छी और बेहतरीन फिल्में की हैं लेकिन बॉलीवुड में अभी तक उन्हें अपने पैर जमाने के लिए अच्छी फिल्मों और अच्छे किरदारों का इंतजार है। श्रुति हासन जो कि अपने किसी भी इंटरव्यू के दौरान अपने माता-पिता के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बात करतीं और सिर्फ इसी बात पर जोर देती हैं कि वो एक इंडिपिडेंट हैं और अपने डिसशन खुद ही लेती हैं ने आखिर अपने पिता कमल हासन की मदद ले ही ली। इतना ही नहीं बल्कि श्रुति ने साफ साफ अपने इंटरव्यू के दौरान कहा भी कि कमल हासन ने ही उन्हें इस किरदार के लिए टिप्स दिये थे और लुक्स को लेकर मदद भी की थी।
श्रुति हासन की इस साल पूरी छ फिल्में रिलीज हो रही हैं। रमइया वस्तावइया और डी डे दोनों की रिलीजिंग डेट सेम ही है। श्रुति हासन के लिए दोनों फिल्म काफी खास हैं क्योंकि एक में उनका मेन लीड रोल है और फिल्म की जिम्मेदारी उनके कंधो पर है और दूसरी तरफ डी डे में उनके साथ बड़े-बड़े कलाकार हैं और उनका एक खास काफी चैलेंजिग किरदार है। श्रुति हासन ने बताया कि एक साथ इतनी सारी फिल्में करतेकरते वो थक गयी हैं लेकिन फिर अपने सारे कमिटमेंट्स पूरे करने के लिए वो पूरी मेहनत कर रही हैं। श्रुति हासन ने ये भी कहा कि वो नहीं चाहतीं कि लोग उनके काम को देखकर कहें कि सिर्फ खानापूर्ती ही करने के लिए उन्होंने एक्टिंग की है। बल्कि श्रुति बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं।
श्रुति हासन ने डी डे के लिए पहली बार अपने पापा कमल हासन से बात की डिस्कशन किया और कमल हासन ने ही उन्हें अपना चेहरा दागदार बनाने के लिए कहा ताकि इस फिल्म के अनुसार उनका किरदार भी लगे। कमल हासन वैसे भी साउथ से लेकर बॉलीवुड के जाने माने स्टार हैं ऐसे में अपनी बेटी को भी उन्हें कुछ टिप्स देने चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications