Rumors- श्रुति हासन को नहीं मिला कोर्ट का नोटिस!
दक्षिण भारत से हिंदी फिल्मों तक का सफर तय करने वाली खूबसूरत अदाकारा और कमल हासन की बेटी श्रुति हासन के खिलाफ कानून कारवाई चलने की खबर है। खबर के अनुसार श्रुति हासन ने एक तमिल फिल्म में काम करने के लिए हां कही थी और कॉंट्रेक्ट भी साइन किया था लेकिन बाद में डेट्स की मुश्किल बताते हुए काम करने से मना कर दिया।
मीडिया और एंटरटेनमेंट हाउस पिक्चर हाउस मीडिया द्वारा श्रुति हासन के खिलाफ कानूनी तौर पर कारवाई की प्रक्रिया शुरु की जा चुकी है। श्रुति हासन को नोटिस भी भेजे जाने की खबर है नोटिस के अनुसार श्रुति हासन ने इस द्विभाषीय फिल्म में काम करने के लिए कॉंट्रेक्ट एग्रीमेंट कर लिया था लेकिन बाद में उन्होने बहाना किया कि उनके पास डेट्स नहीं हैं।
टीम इंडिया से शाहरुख ने कहा- हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं!
जबकि फिल्म के एग्रीमेंट से पहले ही श्रुति से सारी बातें डिसकस की जा चुकी थीं। कंपनी के मुताबिक श्रुति हासन के खिलाफ सिविल जज द्वारा आदेश पारित किया गया है कि वो कोई भी नयी फिल्म साइन नहीं कर सकतीं। लेकिन वहीं श्रुति हासन की तरफ से मीडिया को बताया गया है कि ये सब झूठ है और ऐसा कोई भी कानूनी आदेश उन्हें नहीं मिला है।
श्रुति द्वारा जारी किये बयान के अनुसार- "श्रुति हासन या राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल या उनकी टीम को किसी भी तरह का कोई कानूनी नोटिस नहीं दिया गा है।" फिल्हाल जल्द ही श्रुति हासन की फिल्म गब्बर रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications












