अपनी सेंसेशनल तस्वीरों के लीक होने से नाराज हैं श्रुति!
श्रुति हासन द्वारा दर्ज कराई गयी कंप्लेन के अनुसार कुछ महीनों पहले श्रुति एक तेलुगू फिल्म येवाडू की शूटिंग कर रही थीं और उसी दौरान किसी कैमरे ने उन्हें तस्वीरों कैद कर लिया। इन तस्वीरों के एंगल काफी गलत थे और इस वजह से श्रुति काफी नाराज हैं। ये तस्वीरें कई वेबसाइट्स पर भी पोस्ट की गयी हैं और लोग इन्हें काफी मजे लेकर देख भी रहे हैं। लेकिन श्रुति चाहती हैं कि जल्द से जल्द इन तस्वीरों को लेने वाले का पता चले ताकि वो आगे से इस तरह की हरकते ना करे। श्रुति ने ये भी डिमांड की है कि सभी वेबसाइट्स इन तस्वीरों को अपनी गैलरी से डिलीट कर दें।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब कैमरामेन ने गलत एंगल से तस्वीरें ली हैं। अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस इस तरह की बद्तमीजी की शिकार हो जाती हैं। करीना से लेकर दीपिका, कैटरीना तक अब कैमरे के सामने आने व बैठने तक से डरती हैं। काफी कॉंशस होकर ड्रेसेस का चयन करती हैं। कई बात तो कैटरीन तक ने कैमरामैन को टोंक दिया कि वो सही एंगल से तस्वीरें लें। नीचे बैठकर या ऊपर जाकर ना लें।


Click it and Unblock the Notifications












