श्रुति हसन मुंबई को बनाएँगी अपना आशियाना
दक्षिण के लोकप्रिय अभिनेता कमल हसन और सारिका की बेटी अभिनेत्री श्रुति हसन जल्द ही मुंबई में बसने वाली हैं। चेन्नई और मुंबई के बीच दौड़-भाग कर थक चुकी श्रुति ने निर्णय लिया की इस दौड़-भाग से बचने के लिए अब वो मुंबई में घऱ लेकर यहीं रहेंगी। बॉलीवुड में जमने की कोशिश कर रहीं श्रुति हसन गायिका भी हैं।
उनका अपना एक रॉक बैंड है और हाल ही में उन्होंने अपने पिता की फिल्म के लिए संगीत भी कंपोज किया था। वो पिछले साल आई फिल्म 'लक' में दिखाई पड़ी थीं, जिसमें उनके साथ इमरान खान थे।


Click it and Unblock the Notifications











