बालीवुड में आने को तैयार श्रुति हसन

By Staff

तमिल सुपरस्‍टार कमल हसन की बेटी श्रुति हसन भी फिल्‍म लक से बालीवुड में पर्दापण करने जा रही है। सोहम शाह द्धारा निर्देशित की जा रही इस फिल्‍म में श्रुति इस फिल्‍म में काम करने को लेकर काफी उत्‍साहित है।

वह अपने पिता कमल हसन से अभिनय के कई सारे गुर सीख सकती है लेकिन उन्‍होंने उनसे कोई टिप्‍स नही लिया है। कमल हसन ने हमेशा से श्रुति को अपने निर्णय खुद लेने के लिए तैयार किया है। वही उनकी खुबसूरत मां सारिका भी उन्‍हें कुछ इसी तरह के सीख देती है। इसलिए श्रुति ने तय किया है कि वो अपना मुकाम खुद बनाएंगी।

अपनी फिल्‍म के सह कलाकार इमरान खान के बारे में श्रुति का कहना है कि वे एक दूसरे को बहुत पहले से जानते है और एक दूसरे को काफी पसंद करते है। इसलिए उन दोनों को एक साथ काम करने का मौका मिलना सौभाग्‍य की बात है।

अभिनय के अलावा श्रुति ने अपना एक गायन बैंड बनाया है जिसमें कई सारे कलाकार काम करते है। यही नही श्रुति को बहुत सारे वाद्य यंत्रों को बजाने का भी शौक है।

खैर अभिनय के मैदान में श्रुति कैसी पारी खेलती है यह तो वक्‍त ही बताएगा। लेकिन अभिनय की दुनियां से जुड़े मां बाप की संतानो को तो अभिनय विरासत में ही मिल जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X